श्री रेणुका जी: उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाली 3 चूना खदानों पर गुरुवार को 31वां खान पर्यावरण एवं खनिज सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। संगड़ाह कस्बे के साथ लगती वालिया चूना खदान पर सांस्कृतिक दल सैंज के कलाकारों द्वारा सिरमौर लोक गीतों व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एक ओर जहां पर्यावरण व खनिज संरक्षण का संदेश दिया गया, वहीं मजदूरों का मनोरंजन भी किया गया।

खान सुरक्षा विभाग की टीम के संयोजक संजीव प्रसाद व सदस्य के.एन. पाठक तथा डीके सिन्हा ने भी मजदूरों व खान संचालकों को पर्यावरण संरक्षण तथा खनिज संपदा के वैज्ञानिक दोहन व सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। माइनिंग इंजीनियर डी.के. सिन्हा ने बताया कि, गत वर्ष संगड़ाह माइन को पर्यावरण एवं खनिज सुरक्षा के लिए चंडीगढ़ जोन में प्रथम पुरस्कार मिला था।

45 साल से चल रही संगड़ाह माइन के अलावा खान ब्यूरो टीम द्वारा क्षेत्र की दुर्गा चूना माइन व हिमालयन चुना खदान का भी निरीक्षण किया गया, हालांकि इन चूना खदानों पर जागरूकता कार्यक्रम नहीं हुए। 12 से 18 मार्च तक चलने वाले खान पर्यावरण एवं खनिज सुरक्षा सप्ताह के तहत कल शुक्रवार को उपमंडल संगड़ाह की भूतमढ़ी व भड़वाना में मौजूद चूना खदानों पर पर्यावरण एवं खनिज सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version