HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Friday, May 20
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»हिमाचल»मेले और त्यौहार हमारी सांस्कृतिक, इन्हें संरक्षित रखें : जय राम ठाकुर
    हिमाचल

    मेले और त्यौहार हमारी सांस्कृतिक, इन्हें संरक्षित रखें : जय राम ठाकुर

    Hills PostBy Hills PostMarch 19, 20223 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सुजानपुर: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने गत सायं हमीरपुर में सुजानपुर के राष्ट्र स्तरीय होली मेले की अन्तिम सांस्कृतिक संध्या का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मेले और त्यौहार हमारी विविध और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर के परिचायक है और आने वाली पीढ़ियों के लिए इन्हें संरक्षित करने और बढ़ावा देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण पिछले लगभग दो वर्षोे के दौरान अधिकतर मेले और त्यौहार व्यापक स्तर नहीं मनाए गए। उन्होंने होली के पावन अवसर पर आम जनता विशेषकर सुजानपुर क्षेत्र के लोगों को बधाई दी। उन्होंने सुजानपुर में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के मंडल और जल शक्ति मंडल खोलने की भी घोषणा की। उन्होंने पशु औषधालय मझोग सुल्तानपुरी को पशु चिकित्सा अस्पातल में स्तरोन्नत करने की भी घोषणा की ।

    जय राम ठाकुर ने कहा कि आज प्रदेश और देश इस महामारी से े बाहर आ रहा है और इसका श्रेय देश के लोगों को निःशुल्क उपलब्ध करवाएं गए स्वेदशी टीके को जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सक्षम नेतृत्व के कारण ही यह सम्भव हो पाया है। उन्होंने इस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लोगों द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने समाज के हर वर्ग का कल्याण और प्रत्येक क्षेत्र का विकास सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार का प्रथम ही निर्णय वृद्धजनों के उत्थान और बेसहारा पशुओं को आश्रय प्रदान करना था।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मेला कमेटी द्वारा प्रकाशित की गई स्मारिका का विमोचन भी किया। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उत्सव वर्ष 1796 से मनाया जा रहा है और पिछले कुछ वर्षों के दौरान इस उत्सव ने और अधिक लोकप्रियता हासिल की है। उन्होंने सुजानपुर में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड और जल शक्ति विभाग का मंडल खोलने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

    इस अवसर पर हमीरपुर की उपायुक्त और मेला कमेटी की अध्यक्ष देबस्वेता बनिक ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया। उन्हांेने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और होली उत्सव के इतिहास की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण यह उत्सव दो वर्षों के अन्तराल के बाद मनाया जा रहा है। उन्होंने इस महोत्सव के दौरान आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की भी जानकारी दी।

    इंडियन आईडल फेम अंकुश भारद्वाज ने सांस्कृतिक संध्या में अपनी सुरीली आवाज से सभी को मंत्र मुग्ध किया। इस अवसर पर उप-मुख्य सचेतक कमलेश कुमारी, विधायक हमीरपुर नरेंद्र ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा, हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, उपाध्यक्ष गौ सेवा आयोग अशोक शर्मा, कौशल विकास निगम के राज्य संयोजक नवीन शर्मा, एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Hills Post
    • Website

    Related Posts

    उपभोक्ता बिजली के बिल जमा करवाएं अन्यथा कटेंगे कनेक्शन

    May 19, 2022

    मंडी में आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिए 11,773 बच्चों को दिया जा रहा पोषाहार

    May 19, 2022

    1550 क्विंटल मक्की का बीज किसानों के लिए कृषि विभाग के पास उपलब्ध

    May 19, 2022

    विश्व हिंदू परिषद ने कहा शिवलिंग पर टिप्‍पणी करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो

    May 19, 2022

    हिमाचल में पुलिस पेपर लीक मामले को लेकर नाहन युवा कांग्रेस का प्रदर्शन जारी

    May 19, 2022

    दिल्ली संभाले आप, शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल देश में अग्रणीः कंवर

    May 19, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    सोलन

    उपभोक्ता बिजली के बिल जमा करवाएं अन्यथा कटेंगे कनेक्शन

    By संवाददाताMay 19, 2022

    सोलन: विद्युत उपमण्डल सोलन सहायक अभियंता नम्बर 1 आर. विदुर ने सूचित किया है कि…

    मंडी में आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिए 11,773 बच्चों को दिया जा रहा पोषाहार

    May 19, 2022

    1550 क्विंटल मक्की का बीज किसानों के लिए कृषि विभाग के पास उपलब्ध

    May 19, 2022

    विश्व हिंदू परिषद ने कहा शिवलिंग पर टिप्‍पणी करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो

    May 19, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    उपभोक्ता बिजली के बिल जमा करवाएं अन्यथा कटेंगे कनेक्शन

    May 19, 2022

    मंडी में आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिए 11,773 बच्चों को दिया जा रहा पोषाहार

    May 19, 2022

    1550 क्विंटल मक्की का बीज किसानों के लिए कृषि विभाग के पास उपलब्ध

    May 19, 2022

    विश्व हिंदू परिषद ने कहा शिवलिंग पर टिप्‍पणी करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो

    May 19, 2022
    Recent Comments
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    • Tashi loctus kanam on कानम गांव की अपनी समृद्ध संस्कृति व रीति-रिवाज, संरक्षण की आवश्यकता : डीसी
    • rajesh on देश का हर नागरिक संसद से ऊपर
    • satyendra singh on गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस पर मुकदमा करेंगे बाबा रामदेव
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.