नाहन के जाबल का बाग में हो रही अफीम की खेती का पर्दाफाश

नाहन : नाहन शहर के साथ लगते जाबल का बाग में अफीम की खेती होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी संजीव सैनी के खेतों में लगे अफीम के 272 पौधे नष्ट कर दिए है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

एसपी रमन मीणा ने बताया कि पुलिस चौकी कच्चा की टीम को गुप्त सुचना मिली थी कि संजीव सैनी उर्फ संजू , निवासी गांव जाबल का बाग ने अपने खेतों में अफीम के पौधे की खेती कर रखी है। एसपी ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और खेतों में उगाए गए अफीम के 272 पौधे बरामद हुए।

एसपी ने बताया कि आरोपी संजीव सैनी के खिलाफ पुलिस थाना सदर नाहन में एनडीपीसी (ND&PS Act) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अफीम के पौधों को मौके पर ही आग लगाकर नष्ट किया गया । मामले में आगामी जांच जारी है ।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

error: Not Allowed