सोलन: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने रविवार को सोलन से सटे सिरमौर जिला के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के नारग में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा की कांग्रेस के देश में 10 साल के शासनकाल में केवल घोटालों की चर्चा होती थी। बिंदल ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कांग्रेस कार्यकाल के घोटाले गिनाए जैसे पनडुब्बी, कोयला 2जी, जीजा और साला सब का घोटाला।

बिंदल ने कहा की 2014 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने तो भारत की अर्थव्यवस्था की हालत खराब थी, मोदी जी ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया और अर्थव्यवस्था को 11वें पायदान से 5वें पायदान तक पहुंचाया। कमजोर देश को मजबूत देश बनाया।
उन्होंने कहा कि  सिरमौर को आईआईएम मिला जिसके ऊपर 500 करोड़ का खर्चा आया यह दुनिया का सबसे सुंदर इंस्टीट्यूट है। केंद्र ने नाहन मेडिकल कॉलेज के लिए 265 करोड़ भेजें पर कांग्रेस पार्टी ने उसका काम बंद करवा दिया, वो कहते हैं कि इसकी जरूरत नहीं है यहां कोई बीमार नहीं होता। बिंदल ने लगातार कांग्रेस को लताड़ा।

उन्होंने कहा की हाल ही में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हिमाचल प्रदेश को सडक़ निर्माण एवं रखरखाव के लिए एक लाख करोड़ की घोषणा की है। पूरे हिमाचल में 12500 करोड़ से ज्यादा के सडक़ और नेशनल हाई वे निर्माण के कार्य चल रहे हैं। इस मौके पर डॉ राजीव बिंदल ने हिमाचल प्रदेश के सभी नेशनल हाईवे के बारे में भी बताया उन्होंने कहा कि लाहौल स्पीति जाते हुए भी सडक़े एकदम चकाचक है।

 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियां भी गिनाई, विशेष कर किसानों को हुए फायदे पर बोले। बिंदल ने कहा की यह तभी मुमकिन है क्योंकि यह मोदी की गारंटी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया और उसका जो फायदा हुआ उससे पूरे देश में सभी वर्गों के उत्थान का कार्य किया गया।भारत आत्मनिर्भर बन रहा है जिससे चीन की ऐसी की तैसी हो रखी है।

 इस मौके पर भाजपा के शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी व पूर्व मंत्री सुखरानम चौधरी,पच्छाद की विधायक रीना कश्यप, भाजपा के वरिष्ठ नेता बलदेव भंडारी, विनय गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version