सिरमौर जिले की बेटी रितु नेगी को मिला अर्जुन अवार्ड

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नई दिल्ली : 2023 के लिए भारतीय खेल पुरस्कारों की घोषणा हो गई। हिमाचल के सिरमौर जिला के गिरीपार क्षेत्र की कबड्डी खिलाड़ी रितु नेगी को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। रितु नेगी वर्तमान समय में भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान है।

रितु नेगी हिमाचल के जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के शरोग गांव की रहने वाली है। वह पिछले करीब एक दशक से भी अधिक समय से भारतीय महिला कबड्डी टीम का हिस्सा हैं। नेगी भारतीय कबड्डी टीम में डिफेंडर के तौर पर खेलती हैं। वर्तमान में रितु नेगी इंडियन रेलवे में सेवारत है।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।