शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार भले ही प्रदेश में बेहतरीन शिक्षा प्रदान करने दावे कराती है, लेकिन सच्चाई किसी से छिपी नही है | जर्जर भवनों में चल रहे स्कूलों में कहीं अध्यापक नहीं हैं तो कही कोई पढ़ाना ही नहीं है | हिमाचल के स्कूलों पर छिड़ी बहस के बीच आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता गौरव शर्मा ने आज हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संदल स्कूल का एक वीडियो साझा किया है | यह वीडियो यह बनाने के लिए काफी है कि हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षा का क्या स्तर है और किन हालातों में बच्चे पढ़ने को मजबूर हैं | यह अनुमान लगाना बेहद कठिन हो सकता है कि दूरदराज के स्कूलों में शिक्षा किस स्तर पर प्रदान की जा रही होगी |

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता गौरव शर्मा बताया कि उन्होंने शिमला में तकरीबन आधा दर्जन स्कूलों का दौरा किया है | उन्होंने कहा कि स्कूलों की स्थिति चिंताजनक है | शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश के प्रत्येक जिला से सरकारी स्कूलों की वास्तविक तस्वीर प्रदेश की जनता के साथ साझा करेंगे | उन्होंने कहा की जब प्रदेश की राजधानी के स्कूलों की स्थिति इतनी दयनीय है तो प्रदेश के दूरदराज के स्कूलों की क्या दशा होगी यह सोचना भी कठिन है |

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version