Hills Post

सोलन में SBI अधिकारी संघ ने संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया

सोलन: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अधिकारी संघ शिमला मॉड्यूल ने आज सोलन के हिमानी होटल में अपने अधिकारियों के लिए संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में सोलन क्षेत्र की भारतीय स्टेट बैंक की शाखाओं के लगभग 80 अधिकारियों ने भाग लिया।

sbi bank

भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ शिमला मॉड्यूल के उप महासचिव दिनेश शर्मा ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ, चंडीगढ़ मंडल द्वारा सदस्यों से  संवाद कार्यक्रम मंडल की विभिन्न क्षेत्रों में लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य हमारे शीर्ष नेतृत्व का संदेश  सदस्यों के बीच पहुंचाना है।  इसके साथ साथ  उनकी समस्याओं को सुनना एवं बैंकिंग क्षेत्र से जुड़ी अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराना है।

प्रियव्रत ( अध्यक्ष अधिकारी संघ, चंडीगढ़ मंडल), राजीव सरहिंदी  (उप महासचिव, अधिकारी संघ चंडीगढ़ मंडल), व पंकज शर्मा (उप महासचिव, अधिकारी संघ, चंडीगढ़ मंडल),  व गुरबिंदर सिंह बत्रा (क्षेत्रीय प्रबंधक क्षेत्रीय कार्यालय सोलन) इस सम्मेलन के विशिष्ट अतिथि थे l इस मौके पर भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ शिमला मॉड्यूल के अध्यक्ष अंजन  केशव, सहायक महासचिव खेम राज वर्मा , आंचलिक कोषाध्यक्ष दीपक कुमार , क्षेत्रीय सचिव राकेश चौहान व जोनल कमेटी मेंबर मनीष कटोच भी मौजूद रहे।