राजगढ़ के छोगटाली स्कूल का शिवा कुराश की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयनित

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन : राजगढ़ के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोगटाली के 12वीं कक्षा के विद्यार्थी शिवा का चयन कुराश खेल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ के रायपुर में 2 जनवरी 2025 से आयोजित होगी। इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य सुरेंद्र पुंडीर ने इस सफलता का संपूर्ण श्रेय विद्यालय के शारीरिक शिक्षक रामलाल सूर्या को दिया।

विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मनोज ठाकुर, पूर्व उपाध्यक्ष जिला परिषद परीक्षा चौहान, प्रधान ग्राम पंचायत अंजना ठाकुर, पूर्व प्रधान आशा प्रकाश, रविंद्र चौहान, पूर्व विद्यालय प्रबंधन अध्यक्ष देशराज ठाकुर सहित अन्य स्थानीय व्यक्तियों ने शारीरिक शिक्षक रामलाल सूर्या की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यालय में सीमित संसाधनों के बावजूद खेलों में इसका प्रदर्शन सदैव सराहनीय रहा है।

विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता भूपेंद्र चौहान, रामानंद सागर (प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक), राजू राम शर्मा, सुरेश ठाकुर, अलका भलेइक, प्रोमिला कुमारी, रामलाल ठाकुर, ललिता कुमारी, प्राची पंवार, प्राथमिक पाठशाला की मुख्याध्यापिका मीरा वर्मा, राजेंद्र चौहान, गैर शिक्षक सुभाष चंद, कौशल्या तथा सतीश कुमार ने शिवा की सफलता की कामना की और उसे राष्ट्रीय खेलों में सफलता की शुभकामनाएं दी।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

error: Not Allowed