श्रीकांत शर्मा हिमाचल भाजपा प्रभारी, संजय टंडन सह प्रभारी, नड्डा ने की नियुक्तियां

शिमला: श्रीकांत शर्मा को भाजपा का हिमाचल प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, संजय टंडन सह प्रभारी बनाए गए हैं। इस संबंध में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश निवासी श्रीकांत शर्मा इस लोकसभा चुनाव में प्रदेश चुनाव प्रभारी थे। इससे पहले वर्ष 2022 के चुनाव में चुनाव प्रबंधन समिति के प्रभारी रहे। इसके बाद नगर निगम शिमला के चुनाव के भी प्रभारी रह चुके हैं।

bjp prabhari

वर्ष 2014 में वह लोकसभा चुनाव के दौरान प्रदेश प्रभारी थे। उस वक्त यहां पर कांग्रेस की सरकार थी। उसके बाद वह उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य मंत्री बन गए थे, तो यहां पर मंगल पांडे को प्रभारी बनाया गया था। वहीं, संजय टंडन पार्टी के प्रदेश प्रभारी पहले से ही हैं। उन्होंने दोबारा इस पद पर तैनाती दी गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने उन्होंने बधाई भी दी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज विभिन्न प्रदेशों के प्रभारियों व सह-प्रभारियों की नियुक्तियां की है। उन्होनें कहा कि चुनाव प्रभारी श्रीकांत शर्मा को भाजपा हिमाचल प्रदेश का प्रभारी तथा संजय टण्डन जी को सह-प्रभारी नियुक्त किया है।