नाहन: 13 अप्रैल को जरजा और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

नाहन : आज सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल नाहन नंबर 1 ने जानकारी दी है कि 13 अप्रैल (रविवार ) को लाइन की आवश्यक मरम्मत और रख-रखाव के लिए पद्मावती कॉलेज और जरजा क्षेत्र में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक, या कार्य पूर्ण होने तक, विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी

सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल नाहन नंबर 1 ने बताया कि यह शटडाउन मौसम की अनुकूलता पर निर्भर होगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि “जरूरी काम पहले निपटा लें” ताकि बिजली कटौती के दौरान असुविधा से बचा जा सके। आम जनता से इस दौरान सहयोग की भी अपील की गई है।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।