नाहन: सिरमौर जिला में 40 पोलिंग बूथ अर्बन क्षेत्र और 549 ग्रामीण क्षेत्र में लोकसभा चुनाव में सिरमौर के 589 पोलिंग बूथ में से 295 में होगी वेबकास्टिंग  58 पोलिंग बूथ पर तैनात होंगे माइक्रो आब्जर्वर राजन पुंडीर, नाहन हिमाचल प्रदेश में देश की 18 वी. संसद के लिए सातवे चरण में होने वाले चार लोकसभा सीटों के लिए 1 जून को प्रस्तावित चुनाव के लिए निर्वाचन विभाग तैयारियों में लगा हैं।

इसी के तहत जिला सिरमौर के 589 पोलिंग बूथों में से 295 पर इस बार वेबकास्टिंग की जाएगी। जिला के 58 क्रिटिकल पोलिंग बूथों पर माइक्रो ऑब्जर्वर भी मौजूद रहेंगे।  55-पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के 124 पोलिंग बूथों में से 62 पोलिंग बूथ पर वेबकास्टिंग होगी।  पच्छाद विधानसभा क्षेत्र का एक पोलिंग बूथ शैडो एरिया जोन में आता है। यहां में तीन माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात होगे। 56-नाहन विधानसभा क्षेत्र के 121 पोलिंगबूथ में से 61 पोलिंग बूथ पर वेब कास्टिंग होगी। 

जिला में सबसे ज्यादा शैडो जॉन पोलिंग बूथ नाहन विधानसभा क्षेत्र में 16 है। नाहन विधानसभा क्षेत्र में 23 माइक्रो आब्जर्वर चुनाव की गतिविधियों पर नजर रखेंगे।  57-श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र 130 पोलिंग बूथ में से 65 पोलिंग बूथ पर वेबकास्टिंग होगी। यहां पर तीन माइक्रो आब्जर्वर तैनात किए गए हैं। जबकि यहां पर एक पोलिंग बूथ शैडो एरिया जोन में है। 

58-पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के 104 पोलिंग बूथ में से 52 पर वेबकास्टिंग करवाई जा रही है। यहां पर दो पोलिंग बूथ शैडो एरिया जोन में है। यहां पर भी 23 माइक्रो आब्जर्वर तैनात किए गए हैं। 59-शिलाई विधानसभा क्षेत्र के 110 पोलिंग बूथ में से 55 पर वेब कास्टिंग होगी।  यहां पर कोई भी पोलिंग बूथ शैडो जॉन में नहीं है। 6 माइक्रो आब्जर्वर चुनाव की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। 

सिरमौर जिला में 40 पोलिंग बूथ अर्बन क्षेत्र और 549 ग्रामीण क्षेत्र में जिला सिरमौर के पांच विधानसभा क्षेत्र में मात्र 40 पोलिंग बूथ अर्बन क्षेत्र के तहत आते हैं।  जिसमें पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के तीन, नाहन विधानसभा क्षेत्र के 22 और पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के 15 पोलिंग बूथ शामिल हैं। जबकि श्री रेणुका जी और शिलाई विधानसभा क्षेत्र का कोई भी पोलिंग बूथ अर्बन क्षेत्र में नहीं आता है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version