सोलन: सिरमौर कल्याण मंच सोलन ने वीरवार को सोलन में हिमाचल प्रदेश के निर्माता व पहले मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार की पुण्यतिथि के मौके पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

सोलन के चिल्ड्रन पार्क स्थित हिमाचल निर्माता की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया और पुष्पांजलि भेंट की। इस मौके पर सिरमौर कल्याण मंच के पूर्व अध्यक्ष बलदेव चौहान ने कहा कि हिमाचल का विकास डॉ.परमार की देन है। उन्होंने हिमाचल के विकास का जो मॉडल तैयार किया था। उनके बाद आने वाली सरकारों ने भी उसी मॉडल को फालो किया परिणामस्वरूप आज हिमाचल पहाड़ी राज्यों में अपना अग्रणी स्थान रखता है। उन्होंने कहा कि डॉ. परमार  सडक़ों को भाग्यरेखाओं की संज्ञा देते थे और उन्होंने प्रदेश में सडक़ों को जाल भी बिछाया था, जिससे प्रदेश की तरक्की का मार्ग प्रशस्त हुआ।

इस मौके पर सोलन नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष कुलराकेश पंत, सोलन जिला कांग्रेस के अध्यक्ष शिव कुमार, नौणी पंचायत के प्रधान मदन हिमाचली, एडवोकेट मदन कश्यप, विजय सुल्तानपुरी, मनोज के अलावा  सिरमौर कल्याण मंच सोलन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गगन चौहान, महासचिव यशपाल कपूर, कमल सिंह कमल, एलआर दहिया, उमेश कमल, विपुल कश्यप, दर्शन सिंह पुंडीर, संजीव अवस्थी सहित अन्य मौजूद रहे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version