सिरमौर जिला की सीनियर क्रिकेट टीम के ट्रायल राजगढ़ के गुरुकुल स्कूल ग्राउंड में

नाहन : सिरमौर जिला की सीनियर क्रिकेट (एकदिवसीय मैच) टीम के ट्रायल राजगढ़ के गुरुकुल स्कूल ग्राउंड में 28 अप्रैल को होंगे। यह जानकारी देते हुए जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव राजेंदर सिंह बब्बी ने बताया कि जो खिलाडी इस ट्रायल में भाग लेना चाहते है, वह प्रातः 9:30 के समय ग्राउंड में पंहुच जाये। उन्होंने बताया कि सिर्फ सिरमौर जिला की निवासी ही इस ट्रायल में भाग ले सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इस ट्रायल में चयनित खिलाडयों का कैंप 1 मई से पावंटा साहिब में आयोजित होगा और उस कैंप में खिलाडी पूर्व रणजी क्रिकेट खिलाडी गुरविंदर सिंह टोल्ली की देखरेख में तैयारी करेंगे।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

error: Not Allowed