संवाददाता

सोलन: मदन ठाकुर का मंडल अध्यक्ष बनने पर स्वागत, संभाला कार्यभार

सोलन: भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर का सोलन पार्टी कार्यालय में भाजपा पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।  इसके बाद मदन ठाकुर ने अपना पदभार ग्रहण किया। मदन ठाकुर ने सभी का धन्यवाद करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर , प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल , पूर्व मुख्यमंत्री व विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर जी, संगठन मंत्री सिद्धार्थन, सोलन जिला अध्यक्ष  रत्नपाल सिंह , भाजपा हिमाचल उपाध्यक्ष रशीमधर सूद , पूर्व उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया, पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप का सोलन भाजपा मंडल अध्यक्ष का दायित्व प्रदान करने के लिए धन्यवाद किया।

bjp

मदन ठाकुर ने उपस्थिति सभी भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की मुझे पार्टी के लिए कार्य करते हुए 25 साल से ज्यादा समय हो चुका है। मुझे खुशी है मंै भारत की सबसे बडी राजनैतिक पार्टी भाजपा का सदस्य हूं। उन्होंने कहा की मुझे जो दायित्व मिला है उसको पूरा करने के लिए भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी द्वारा दिए गए हर कार्यक्रम को सफल बनाना और 2024 के लोकसभा चुनावो के लिए मोदी जी की नीतियों व केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुचाते हुए शिमला संसदीय क्षेत्र सीट के लिए सोलन विधानसभा से सबसे ज्यादा मतों की लीड देकर इस संसदीय क्षेत्र के सांसद को विजय बनाने मे योगदान रहेगा। तीसरी बार केंद्र ने भाजपा की सरकार बने व नरेंद्र मोदी जी पुन: भारत के प्रधानमंत्री बने और देश को और ज्यादा मजबूती मिले व हमारा देश आगे बढे। उन्होंने कहा की हिमाचल की मौजूदा कांग्रेस सरकार हर कार्य मे अभी तक असफल रही है। कांग्रेस ने झूठी गारंटियां देकर हिमाचल की जनता को गुमराह किया है हम उनकी नाकामियों जन-जन तक पहुंचाएंगे।

इस मौके पर पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य डाक्टर राजेश कश्यप, तरसेम भारती, कुमारी शीला,  जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष शकुंतला शर्मा, पार्षद मीरा आंनद, रजनी राजपूत, मंडल महामंत्री भरत साहनी, संजीव सुद,मंडल उपाध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा, धर्मेंद्र ठाकुर ,धर्मेंद्र ठाकुर (बंटी) राजेश कश्यप, जिला प्रैस सहसचिव मुकेश गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष लक्ष्मी ठाकुर, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, युवा मोर्चा सोलन अध्यक्ष रोहित भारद्वाज,  सहित प्रदेश, जिला, मोर्चो, प्रकोष्ठो व अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।