HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    रविवार, सितम्बर 24
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • English
    HillsPost
    Home»हिमाचल»सिरमौर»नाहन के कंडईवाला में बारिश ने तबाही मचाई
    सिरमौर

    नाहन के कंडईवाला में बारिश ने तबाही मचाई

    Hills PostBy Hills Postअगस्त 13, 20232 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नाहन: रविवार को नाहन तथा आस-पास के क्षेत्रों में लगातार भारी बरसात हो रही है। नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कंडईवाला में बाढ़ से भारी नुकसान की रिपोर्ट है। राजस्व विभाग के अधिकारियों के अनुसार लगभग 30 से 40 बीघा जमीन बह गई है। एक गौशाला सहित तीन पशुओं के भी बहने की खबर है। इसके अलावा एक ट्रैक्टर, एक ट्रॉली तथा एक दुकान जलमग्न होने की सूचना है।

    घटना की सूचना मिलते ही उपायुक्त सुमित खिमटा ने एसडीएम रजनेश कुमार, पुलिस, होम गार्ड, स्वास्थ्य विभाग तथा राजस्व विभागों के अधिकारियों को मौके पर पहुंच कर राहत व बचाव के कार्य में लगा दिया है। इसके अलावा अन्य संबंधित विभाग में काम में जुटे हैं और लोगों को राहत पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। तीन जे.सी.वी. को मौके पर तैनात किया गया है
    वर्षा और बाढ़ में कडंईवाला के समीप कुछ स्कूली बच्चे भी फंस गए जो टूर्नामेंट  खेलने के लिये जा रहे थे। उपायुक्त ने बताया कि इन सभी बच्चों को स्थानीय निवासी जयप्रकाश के घर में सुरक्षित स्थान पर ठहरने की व्यवस्था कर दी गई है और अभिभावकों को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।                      

    उधर, भारी वर्षा के चलते उपायुक्त ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से अनावश्यक घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। उन्होंने लोगों से नदी-नालों के समीप न जाने की भी सलाह दी है। पहाड़ों के आस-पास भी नहीं जाने को कहा है। अत्यधिक वर्षा के कारण भूःस्खलन हो रहे हैं और जगह-जगह पत्थर गिर रहे हैं। उन्होंने अपने वाहनों को पहाड़ी की ओर पार्क न करने को कहा है और साथ ही रात्रि के समय यात्रा न करने की भी अपील की है। उन्होंने किसी प्रकार की आपदा की स्थिति में 1077 पर कॉल कर सूचित करने को कहा है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Hills Post
    • Website

    Related Posts

    नाहन कॉलेज में HITE द्वारा Tally पर सेमिनार आयोजित

    सितम्बर 22, 2023

    परिवहन निगम कर्मी ड्यूटी से घर पहुंचा, हृदय गति रुकने से मौत

    सितम्बर 22, 2023

    टीबी को हराकर हिमाचल को टीबी मुक्त बनाने में लगे अनिल ठाकुर

    सितम्बर 6, 2023

    सोलन के जेबीटी शिक्षक प्रदीप कुमार को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार

    सितम्बर 4, 2023

    जालंधर के रागनी ऑडिटोरियम में हाटी जनजातीय नृत्यों की धूम

    सितम्बर 1, 2023

    सोलन के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन कोहली को पैराग्वे गणराज्य का सर्वोच्च सम्मान

    अगस्त 28, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo

    नाहन कॉलेज में HITE द्वारा Tally पर सेमिनार आयोजित

    सितम्बर 22, 2023

    परिवहन निगम कर्मी ड्यूटी से घर पहुंचा, हृदय गति रुकने से मौत

    सितम्बर 22, 2023

    खंडस्तरीय प्रतियोगिता में रहा ब्वॉयज स्कूल सोलन का बेहतर प्रदर्शन

    सितम्बर 17, 2023

    साइंस क्विज में गुरूकुल स्कूल ने जीते पुरस्कार

    सितम्बर 15, 2023

    सोलन में ABVP का प्रदर्शन SPU का दायरा कम करने को लेकर विरोध

    सितम्बर 12, 2023
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

    © 2023 NVO NEWS

    This news website follows the WADMA code of Ethics.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.