सोलन: डॉ॰ यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय (यूएचएफ),नौणी में चल रही 8वीं अंतर महाविद्यालय खेल कूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन छात्रों ने विभिन्न खेलों में प्रतिस्पर्धा की। बुधवार को विभिन्न ट्रैक अँड फील्ड एवेंट्स का आयोजन किया गया।

लड़कों के शॉट पुट में वानिकी महाविद्यालय के प्रतीक चौहान प्रथम रहे जबकि नेरी के एबी जोशेफ और आरव दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। वहीं लड़कियों में थुनाग की रिद्धि प्रथम, वानिकी महाविद्यालय की निधि दूसरे और नेरी की सुमन तीसरे स्थान पर रहीं। लड़कियों की हाइ जंप में औदयानिकी महाविद्यालय की भारती पहले स्थान पर रही। वहीं वानिकी की मान्या और नेरी की पुर्णिमा दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। लड़कियों की 1500 मीटर दौड़ में वानिकी महाविद्यालय की कामिनी ने बाजी मारी जबकि औदयानिकी महाविद्यालय की ईशिता दूसरे स्थान और वानिकी महाविद्यालय की हर्षिता तीसरे स्थान पर रहीं। लड़कों की 1500 मीटर दौड़ में थुनाग के विक्रम अव्वल रहा।

औदयानिकी महाविद्यालय के रोहित दूसरे और नेरी के रॉबिन तीसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर की रोमांचक प्रतियोगिता में वानिकी के मृदुल सबसे तेज़ रहे जबकि औदयानिकी के निशांत दूसरे और वानिकी के अनुज तीसरे स्थान पर रहे। वही औदयानिकी की संध्या 100 मीटर दौड़ की विजेता रही। वानिकी महाविद्यालय की मान्या और मुस्कान इस प्रतियोगिता में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। लड़कों की 200 मीटर दौड़ में औदयानिकी महाविद्यालय के निशांत प्रथम स्थान पर रहे जबकि वानिकी महाविद्यालय के अमित दूसरे स्थान पर रहे। इस प्रतियोगिता में नेरी के विशाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों में वानिकी महाविद्यालय की अंजलि प्रथम रही। औदयानिकी की संध्या ने दूसरा जबकि वानिकी की मान्या ने तीसरा स्थान हासिल किया।

800 मीटर दौड़ में औदयानिकी महाविद्यालय के आयुष कौशल और अंशुल ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। थुनाग के साहिल इस दौड़ में तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर लड़कियों की दौड़ में वानिकी की कामिनी प्रथम, औदयानिकी की ईशिता दूसरे और वानिकी की सुकृति तीसरे स्थान पर रहीं। 5000 मीटर में औदयानिकी महाविद्यालय के रोहित प्रथम रहे। नेरी के रॉबिन और थुनाग के विक्रम क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। वहीं लड़कियों में वानिकी महाविद्यालय की हर्षिता प्रथम रही।

औदयानिकी महाविद्यालय की प्रीतिका और विनीता क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में वानिकी महाविद्यालय के अमित और अनुज ने पहला और दूसरा स्थान अपने नाम किया जबकि औदयानिकी महाविद्यालय के अखिल तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों के 400 मीटर दौड़ में वानिकी की अंजलि ठाकुर प्रथम, थुनाग की नैना दूसरे और वानिकी की हर्षिता तीसरे स्थान पर रही।

वॉलीबॉल में औदयानिकी महाविद्यालय और थुनाग के मैच को सीधे सेट में औदयानिकी महाविद्यालय ने जीता। लड़कों के फूटबाल मैच में औदयानिकी महाविद्यालय ने थुनाग को 5-0 से पराजित किया जबकि वानिकी महाविद्यालय ने नेरी को 3-0 से हराया। बास्केटबाल में वानिकी ने थुनाग को हराया जबकि नेरी ने औदयानिकी महाविद्यालय को हराया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version