नाहन: वाल्मीकि बस्ती में विशेष ई-केवाईसी कैंप का आयोजन, 70 लोगों ने कराया पंजीकरण

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन : वाल्मीकि बस्ती में आज वीरवार को जमीन संबंधी ई-केवाईसी अपडेट के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप स्थानीय प्रशासन की ओर से क्षेत्रीय निवासियों को डिजिटल रिकॉर्डिंग प्रक्रिया में मदद के उद्देश्य से लगाया गया था। इस कैंप के दौरान बस्ती के लगभग 70 निवासियों ने अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी की।

इस अवसर पर बस्ती के प्रधान विजय कुमार ने कहा, “यह कैंप खासतौर पर वाल्मीकि बस्ती के निवासियों को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया था। लोगों ने इसे लेकर काफी उत्साह दिखाया और बड़ी संख्या में कैंप में भाग लिया।

ई-केवाईसी कैंप का संचालन पटवारी संजीव चौधरी ने किया। उन्होंने कहा, “नाहन क्षेत्र में ई-केवाईसी प्रक्रिया को तेजी से लागू किया जा रहा है। कल बाजार क्षेत्र के निवासियों की ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी की गई थी, और आज वाल्मीकि बस्ती के लिए यह विशेष कैंप आयोजित किया गया। आगे भी इस तरह के कैंप आयोजित किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक लोग इस प्रक्रिया का लाभ उठा सकें।”

पटवारी के साथ उनके सहायक अशोक कुमार ने भी इस कैंप के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दोनों ने लोगों को ई-केवाईसी प्रक्रिया के महत्व और प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

error: Not Allowed