2024 के पहले 6 महीने में एक करोड़ से अधिक सैलानी हिमाचल पहुंचे

शिमला: हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों की आमद में ज़बरदस्त उछाल देखने में आया है। प्रदेश ने वर्ष 2024 की पहली छमाही में एक करोड़ से अधिक सैलानियों का आतिथ्य सत्कार किया। हिमाचल की मनोहारी वादियों, स्वच्छ वातावरण और प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की जा रही बेहतर सुविधाओं के फलस्वरूप इस साल जून माह के अन्त ...

हिमाचल धार्मिक, साहसिक व ईको पर्यटन को बढ़ावा दे रहा

ऊना: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत अंदरौली में जल क्रीड़ा गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला प्रशासन की इन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जल विद्युत तथा नवीनीकरण ऊर्जा क्षेत्र ...

कांगड़ा: बनखंडी वन्य प्राणी उद्यान का पहला चरण जून, 2025 में पूरा होगा

कांगड़ा: हिमाचल में पर्यटन के बहुआयामी महत्व को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार राज्य में विस्तृत स्तर पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठा रही है। प्रदेश सरकार राज्य में धार्मिक, साहसिक, रोप-वे, जलक्रीड़ा गतिविधियों, एयरो स्पोर्ट्स पर्यटन के साथ-साथ अत्याधुनिक अधोसंरचना निर्मित करने पर बल दे रही है। इस कड़ी ...

युवाओं की दी गयी टूरिस्ट गाइड की ट्रेनिंग

पौंटा साहिब : हिमाचल सलाहकार संगठन हिमकोन शिमला द्वारा पर्यटन विभाग नाहन के सौजन्य से पांच दिवसीय टूरिस्ट गाइड की ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। जिसके समापन समारोह की अध्यक्षता सहायक पर्यटन विकास अधिकारी श्री कंचन बेदी जी ने की व् प्रशिक्षणर्थियों को प्रमाण पत्र बांटे। इसमें 27 युवाओं ने भाग लिया। समापन समारोह के ...

गोबिंद सागर झील में वाटर स्पोर्ट्स आरंभ

ऊना: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज कुटलैहड़ विस क्षेत्र के तहत अंदरौली में जल क्रीड़ाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वयं हाई स्पीड मोटर बोट और वाटर स्कूटर से गोबिंद सागर झील की सैर की।  वीरेंद्र कंवर ने कहा कि आज का दिन कुटलैहड़ के इतिहास में मील का पत्थर सिद्ध ...

सिरमौर में ट्रेकिंग पर जाने से पहले पंजीकरण आवश्यक

नाहन: जिला सिरमौर में ट्रेकिंग के शैकिन लोग अब ट्रेकिंग सूचना र्पोटल पर पंजीकरण किए बिना ट्रेकिंग गतिविधियां नहीं कर पाएंगे। हिमाचल प्रदेश में ट्रेकिंग करने वालों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पर्यटन विभाग द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सहयोग से ट्रेकिंग सूचना र्पोटल विकसीत किया गया है। यह पोर्टल पर्यटन से जुड़ी ...

अटल सुरंग से लाहौल-स्पीति पर्यटन में 600% से अधिक वृद्धि

शिमला: हिमाचल प्रदेश के जिला लाहौल-स्पीति में बनी अटल सुरंग पर्यटन उद्योग के लिए वरदान साबित हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार पर्यटकों का आगमन 2021 में 9,60,952 हो गया है, जो पिछले वर्षों की तुलना में लगभग 6०० प्रतिशत की से अधिक है।आपको याद होगा कि अटल सुरंग को 3 अक्टूबर, 2020 के ...