शिमला : हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा से बीजेपी के टिकट चुनाव मैदान में उतरी कंगना रनौत अपने अंदाज में निशाना साध रही हैं। मनाली में एक चुनाव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कंगना रनौत ने कहा कि एक पप्पू दिल्ली में है तो एक पप्पू हिमाचल में है। उन्होंने सीधे तौर पर चुनौती देते हुए कहा है कि ये किसी के मां-बाप की रियासत नहीं है जो उन्हें डरा धमकाकर भेज दिया जाएगा।

कंगना रनौत के हमले पर हिमाचल सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी पलटवार किया है। उन्होंने आज सुबह अपने आधिकारिक द्विटर हैंडल ने द्वीट करते हुए लिखा कि कंगना एक बार अपने 2019 के आधिकारिक द्विटर हैंडल से द्वीट पर नज़र मार ले, मनाली के मंच पर मनाली की बात होगी आपदा में आप कहाँ थी पूछती हैं मनाली की प्रबुद्ध जनता।

विक्रमादित्य ने कहा कि कंगना मुंबई में क्या खाती है या करती है मुद्दा ये नहीं है , मुद्दा ये है कि कुछ दिनों पहले हिमाचल में सबसे पड़ी आपदा आयी तब वो कहाँ थी। हमने उस समय ग्राउंड जीरो पर काम करवाया। वो अपना विज़न बताये कि हिमाचल के लिए वो क्या करेंगी।

कंगना ने ऐसे वक्त पर विक्रमादित्य को निशाने पर लिया है जब उनके मंडी लोकसभा सीट से लड़ने की अटकलें हैं। अभी उनकी मां प्रतिभा सिंह मंडी से सांसद हैं। वे हिमाचल प्रदेश कांग्रेस समिति की प्रमुख भी हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version