HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    बुधवार, जून 7
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • English
    HillsPost
    Home»हिमाचल»सोलन»सोलन में मनाया गया युवा महोत्सव
    सोलन

    सोलन में मनाया गया युवा महोत्सव

    Hills PostBy Hills Postमई 26, 20233 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सोलन: नेहरू युवा केंद्र सोलन, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा जिला सोलन मे जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन शेड्स कॉलेज, सोलन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय सांसद सुरेश कश्यप द्वारा दीप प्रज्वलन द्वारा किया गया तथा अपने वक्तव्य में कहा की भारत युवाओं का देश है तथा वर्ष 2047 तक भारत विश्व की प्रथम तीन अर्थव्यवस्था में शामिल होगा।नेहरू युवा केंद्र, सोलन को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई एवम सुभकामनाएं प्रदान की।

     नेहरू युवा केंद्र संगठन ने वर्ष 2023 -24 में आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत भारत के माननीय प्रधान मंत्री द्वारा दिए गए पंच प्रण से प्रेरणा लेते हुए 5 युवा-केंद्रित कार्यक्रमों को एकीकृत करके युवा उत्सव: इंडिया@2047 का आयोजन किया।  इस कार्यक्रम का उद्देश्य पंच प्राण के संदेश का प्रचार-प्रसार कर आजादी का अमृत महोत्सव मनाना, भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के दौरान भारत के स्वतंत्रता संग्राम के आदर्शों और मूल्यों का प्रसार करना, जनता के बीच देश की विविध आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के बारे में प्रशंसा उत्पन्न करना, जिला स्तर से राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले विभिन्न आयोजनों में युवाओं को शामिल करके देशभक्ति की भावना और भारत के स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों को फिर से जगाना है।

     इस युवा उत्सव के पांच घटक: 1. युवा कलाकार कैंप: पेंटिंग  2. युवा लेखक कैंप: कविता  3. फोटोग्राफी वर्कशॉप  4. भाषण प्रतियोगिता  5. सांस्कृतिक उत्सव: समूह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  इस कार्यक्रम मे सोलन जिला के लगभग 300 प्रतिभागी जिनकी आयु एक अप्रैल 2023 को  15 साल से 29 साल के बीच है ने भाग लिया।   इस कार्यक्रम में   युवा कलाकार कैंप: पेंटिंग में प्रथम, दूसरे तथा तीसरे स्थान आस्था, मयंक रघुवंशी तथा  आरती गुप्ता रहे  वही युवा लेखक कैंप: कविता में प्रथम, दूसरे तथा तीसरे स्थान पर कनक भारद्वाज , आंचल तथा उमंग गुप्ता रहे  वही मोबाइल फोटोग्राफी  में प्रथम, दूसरे तथा तीसरे स्थान पर भूमिका, वंश वालिया  तथा जीतेश रहे । भाषण प्रतियोगिता में  प्रथम, दूसरे तथा तीसरे स्थान पर प्रज्वल शर्मा, सुमन तथा उमंग गुप्ता रहे। लोक नृत्य प्रतियोगिता में झांजर  ग्रुप पहले , एमआर डीएवी स्कूल सोलन दूसरे और शूलिनी यूनिवर्सिटी ग्रुप तीसरे स्थान पर रहा। शेड्स कॉलेज सोलंकी चेयरमैन सुनीता ठाकुर , यूथ कोऑर्डिनेटर  मनीषा शर्मा और अनुराग ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार बांटे। मंच का संचालन प्रिया बेगटा ने किया।

    विजेता प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा उत्सव मे भाग लेने का मौका मिलेगा। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के विस्तार के लिए विभिन्न विभागों तथा समूहों के द्वारा युवाओं से सम्बंधित जानकारी प्रदान करने के लिए स्टाल एवं प्रदर्शनी लगाई गई। 

    यह रहे निर्णायक

    इन प्रतियोगिताओं में डॉक्टर रामगोपाल शर्मा , डॉक्टर अरुण शर्मा  , अतुल शर्मा, सुनीता शर्मा, कौमुदी ढल, डॉ कामेश्वर शर्मा, डॉक्टर प्रेम लाल गौतम ,यशपाल कपूर , दुर्लभ सिंह पुरी, संजीव अरोड़ा ,किरण , राय सिंह ठाकुर ने निर्णायक की भूमिका निभाई 

    ये रहे मौजूद 

    इस मौके पर सोलन के वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश कश्यप, खादी बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पुरुषोत्तम गुलेरिया, मदन ठाकुर, भाजपा नेत्री राकेश शर्मा, शकुंतला शर्मा, मुकेश शर्मा , मुनीलाल परिहार मदन समेत अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Hills Post
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार प्रदान किए

    जून 5, 2023

    राज्य स्तरीय शूलिनी मेला के लिए 10 जून तक करें आवेदन

    जून 5, 2023

    जौणाजी स्कूल में ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

    जून 5, 2023

    अन्हेच स्कूल ने मनाया पर्यावरण दिवस

    जून 5, 2023

    जगजीत नगर स्कूल के बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    जून 5, 2023

    मंझोल स्कूल के बच्चों ने पर्यावरण दिवस पर निकाली जागरूकता रैली

    जून 5, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo

    जलवायु परिवर्तन मानव जीवन के लिए खतरा

    जून 6, 2023

    मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार प्रदान किए

    जून 5, 2023

    राज्य स्तरीय शूलिनी मेला के लिए 10 जून तक करें आवेदन

    जून 5, 2023

    जौणाजी स्कूल में ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

    जून 5, 2023

    अन्हेच स्कूल ने मनाया पर्यावरण दिवस

    जून 5, 2023
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

    © 2023 NVO NEWS

    This news website follows the WADMA code of Ethics.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.