Demo

यमुना नदी में बहे पंजाब के 3 युवक, शव बरामद

नाहन : आज पांवटा साहिब की यमुना नदी में बड़ा हादसा पेश आया । यहां घूमने आए पंजाब के 3 युवक नदी में बह गए। तीनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। जानकारी के अनुसार 3 युवक पंजाब से पांवटा साहिब घूमने आए थे।

चिलचिलाती गर्मी के चलते तीनों यमुना घाट पर नहाने चले गए और गहरे पानी में उतर गए। देखते ही देखते तीनों युवक यमुना की लहरों में समां गए। आस पास के लोगों ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवकों को तलाश शुरू कर दी। तीनों युवकों के शव बरामद कर लिए गए है और मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

yamuna river paonta sahib

डीएसपी अदिति सिंह ने मामले की पुष्टि की है। मृतक युवकों की पहचान धरेंद्र सिंह सैनी पुत्र श्याम सिंह 22 वर्ष निवासी डेराबस्सी, अभिषेक आजाद पुत्र रमेश कुमार 21 वर्ष निवासी चंडीगढ़ और राघव मिश्रा पुत्र नन्हे लाल मिश्रा 21 वर्ष निवासी डेराबसी के तौर पर हुई है एसडीएम जीएस चीमा ने मौके पर पीड़ित परिवारों को 20-20 हजार रुपए फौरी राहत राशि प्रदान की।