उपायुक्त ने मतदान की शपथ दिलवाई

नाहन : उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने एक जून को होने वाले लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत आज शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदान की शपथ दिलवाई।

सुमित खिमटा ने उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित एक सू़क्ष़्म शपथ कार्यक्रम में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाते हुये सभी से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया है।

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर. वर्मा, सहायक आयुक्त गौरव महाजन, जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान के अलावा अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

error: Not Allowed