कसौली में लगा दिग्गजों का मेला, 15वां खुशवंत सिंह लिटफेस्ट शुरू

Photo of author

By Hills Post

सोलन: कसौली क्लब में 15वें तीन दिवसीय खुशवंत सिंह लिटफेस्ट की शुरुआत राहुल सिंह और बच्ची करकरिया के स्वागत संबोधन के साथ हुई। इस बार महोत्सव की थीम ‘द आर्ट ऑफ डिसएग्रीमेंट: कन्वर्सेशन एक्रॉस डिवाइड्स’ रखी गई है। तीन दिनों में कुल 27 सत्र आयोजित होंगे, जिनमें असहमति की कला पर केंद्रित साहित्य, राजनीति, कला और सामाजिक मुद्दों पर संवाद किया जाएगा।

इस आयोजन में देश-विदेश की 45 से अधिक नामचीन हस्तियां हिस्सा ले रही हैं। इनमें पर्यावरणविद सोनम वांगचुक, डॉ. रवि चोपड़ा, बहर दत्त, पूर्व जनरल एमएम नरवणे, मेजर जनरल रंजन महाजन और पूर्व रॉ प्रमुख एएस दुलत शामिल हैं। सिनेमा और संगीत जगत से इम्तियाज अली, दिव्या दत्ता, संध्या मृदुल, पूजा बेदी और सतिंदर सरताज शिरकत कर रहे हैं। इनके अलावा लेखक, पत्रकार और विचारक जेरी पिंटो, नीलम मान सिंह चौधरी, संजॉय हजारीका, प्रोबायल दासगुप्ता, कमला कपूर, सार्थक आहूजा, विष्णु सोम, फिरोज गुजराल, हरतोष सिंह बल, देविना मेहरा, फैसल अल्काजी, गिलियन राइट और जवाहर सरकार भी अपने विचार साझा करेंगे।

राहुल सिंह ने इस लिटफेस्ट की शुरुआत वर्ष 2012 में की थी। कसौली खुशवंत सिंह का दूसरा घर माना जाता था, जहां उन्होंने अपने राज विला में रहकर ट्रेन टू पाकिस्तान सहित कई प्रसिद्ध किताबें लिखी थीं।

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।