गुरु नानक देव जयंती पर CM सुक्खू ने प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं

Photo of author

By Hills Post

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने गुरु नानक देव जयंती के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर सिख समुदाय के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु पर्व सिख समुदाय का सबसे पवित्र त्योहार है, जिसे सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि एक समृद्ध और शांतिपूर्ण जीवन जीने के लिए हम सभी को उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए।

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने विश्व बंधुत्व के बंधन को मजबूत करने के लिए प्रेम, शांति, सांप्रदायिक सद्भाव और निःस्वार्थ सेवा का उपदेश दिया। उनके उपदेशों में उनकी शिक्षाओं का सार निहित है और वर्तमान दौर में ये शिक्षाएं और भी अधिक प्रासंगिक हैं।

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।

error: Not Allowed