ददाहू ए.के.एम. स्कूल में इंडोर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन

Photo of author

By संवाददाता

श्री रेणुका जी: ए.के.एम. सीनियर सेकेंडरी स्कूल ददाहू में शनिवार को  इंडोर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यालय में शतरंज प्रतियोगिता में प्रगति ठाकुर ने कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान, मध्यम वर्ग में समृद्ध ठाकुर व आयुषी प्रथम रहे। वरिष्ठ वर्ग में सुषमा व विनायक प्रथम रहे। कैरम बोर्ड प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में आरिज, वीभोर प्रथम रहे। मध्यवर्ग में कृष्णा प्रथम व वरिष्ठ वर्ग में  आर्यन, दर्शील प्रथम रहे।

इसी प्रकार लूडो प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में अनन्या नमन प्रथम, वरिष्ठ वर्ग में शुभम, प्रगति प्रथम रहें। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि विद्यालय में बच्चों के विकास के लिए इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। विद्यालय के सभी छात्र छात्राएं इन प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि बीडीसी सदस्य रमन ठाकुर व उनके साथ आए रविंद्र ठाकुर थे। उन्होंने इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य सुरेंद्र ठाकुर ने सभी अध्यापकों व अभिभावकों के साथ-साथ  बीडीसी सदस्य  रमन ठाकुर व रविंद  ठाकुर का धन्यवाद किया |

error: Not Allowed