ददाहू कॉलेज के प्राचार्य प्रो. दिनेश कुमार को मिला इंटरनेशनल टीचर एक्सीलेंस अवार्ड

Photo of author

By Hills Post

श्री रेणुका जी : शिक्षा, समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ददाहू स्थित राजकीय महाविद्यालय श्री रेणुका जी के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. दिनेश कुमार को ‘इंटरनेशनल टीचर एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। त्रेतायुग फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक ऑनलाइन समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

वर्तमान में महाविद्यालय में इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष और कार्यकारी प्राचार्य का दायित्व संभाल रहे प्रो. दिनेश कुमार लंबे समय से शिक्षण के साथ-साथ सामाजिक और पर्यावरणीय कार्यों में सक्रिय हैं। कॉलेज में अनुशासन, प्रशासनिक सुधार और विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार विकसित करने के अलावा स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण व समाज सेवा में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उन्हें इस पुरस्कार के लिए चुना गया।

प्रो. दिनेश कुमार ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, पत्नी, पुत्री और विद्यार्थियों को दिया है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें शिक्षा, समाज और पर्यावरण के क्षेत्र में और अधिक निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।

error: Not Allowed