सोलन: राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा 11 और 12 अगस्त 2026 को दो दिवसीय स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय परिसर को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के साथ-साथ विद्यार्थियों में मानसून प्रबंधन, जल निकासी और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।

दो दिवसीय अभियान के दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में व्यापक सफाई अभियान चलाएंगे । मानसून के मौसम में जलभराव की समस्या को रोकने के लिए परिसर की नालियों और जल निकासी मार्गों की विशेष सफाई की गई। इसके अतिरिक्त, पूर्व में रोपे गए पौधों की निराई-गुड़ाई कर उनके संरक्षण का जिम्मा उठाया गया है ।
अभियान को सफल बनाने में ग्रुप लीडर रोनक, शुभम, आदर्श, अजय और उषा ने अहम भूमिका निभाई। यह आयोजन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पंकज चांडक और हिमांशी गर्ग के नेतृत्व में हो रहा है ।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुनीता गोयल ने एनएसएस स्वयंसेवकों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व और पर्यावरणीय चेतना विकसित करती हैं। कार्यक्रम में सहआचार्य डॉ. सतीश नेगी, डॉ. पी.डी. कौशल, डॉ. पल्लवी, डॉ. मालविका, डॉ. आर.एल. भारद्वाज, डॉ. संजीव कुमार, प्रो. अक्षी प्रियदर्शिनी, पुस्तकालयाध्यक्ष सुश्री पूनम सहित अन्य शिक्षक व गैर-शिक्षक कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।