धौलाकुआं में 2461 रुपए के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाएगी धान की खरीद: उपायुक्त

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन : उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा सिरमौर जिला में धान की खरीद के लिए धान खरीद केन्द्र धौला कुआं तथा पांवटा साहिब का चयन किया गया है। इन स्थानों पर 03 अक्तूबर, 2026 से सरकार द्वारा जारी न्यूनतम समर्थन मूल्य (ए-ग्रेड) 2,461 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीद की जाएगी जोकि पिछली न्यूनतम निर्धारित दर से 72 रुपये अधिक दर से खरीद होगी।

उन्होंने बताया कि धान खरीद के लिए पंजीकरण 15 सितंबर, 2026 से https://hpappp.hp.gov.in पोर्टल पर किया जा सकेगा। पंजीकृत पोर्टल पर किसान अपनी सुविधा अनुसार धान की फसल को बेचने के लिए पंजीकरण कर सकते है।
उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे सरकार द्वारा धान खरीद के सन्दर्भ में उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का भरपूर लाभ उठाएँ व अपनी धान की फसल को जिला के चयनित धान खरीद केन्द्रों को ही उपलब्ध करवाएँ, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की अप्रिय घटनाओं का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में जिला नियन्त्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले कार्यालय सिरमौर स्थित नाहन के दूरभाष नम्बर 01702-222558 तथा क्षेत्रिय प्रबंधक, हि0प्र0रा0ना0आ0 निगम नाहन के दूरभाष नं0-01702-222258 पर सम्पर्क कर सकते है।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।