नाहन और आसपास के क्षेत्रों में 22 जून को 11 घंटे गुल रहेगी बिजली

नाहन : जिला मुख्यालय नाहन और इसके साथ लगते विभिन्न क्षेत्रों में आगामी सोमवार, 22 जून को सुबह से लेकर शाम तक बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से ठप रहेगी। विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता के अनुसार, 22 जून (सोमवार) को 33 KV गिरिनगर-नाहन लाइन तथा 33 KV सब-स्टेशन दो-सड़का पर आवश्यक मरम्मत और रख-रखाव का कार्य किया जाना है। इसके साथ ही इस सब-स्टेशन से निकलने वाले सभी 11 KV फीडरों पर भी मेंटेनेंस का काम चलेगा। इसी सुधार कार्य के चलते इन सभी फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 8:30 बजे से लेकर शाम 7:00 बजे तक (अथवा कार्य पूरा होने तक) विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रहेगी।

इस आवश्यक शट-डाउन के कारण मुख्य रूप से संपूर्ण नाहन शहर प्रभावित रहेगा। इसके अलावा शहर के साथ लगते ग्रामीण व बाहरी क्षेत्रों जैसे कि दो-सड़का, मझोली, जड़जा, तालों, सैन की सैर तथा गाड्डा आदि इलाकों में भी इस दौरान बत्ती गुल रहेगी। विभाग ने इन सभी क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे बिजली कट के समय को ध्यान में रखते हुए अपने पानी व अन्य जरूरी कार्य समय रहते निपटा लें।

विद्युत उप-मंडल नाहन द्वारा यह भी साफ किया गया है कि बिजली का यह शट-डाउन पूर्ण रूप से मौसम के अनुकूल होने पर ही प्रभावी किया जाएगा। यदि सोमवार को मौसम खराब रहता है या भारी बारिश होती है, तो मरम्मत का यह कार्य टाला भी जा सकता है।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।