नाहन में 10 मार्च को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

नाहन : सहायक अभियन्ता विद्युत उप मंडल नाहन ने यह जानकारी दी है कि 10 मार्च रविवार को 33 के0वी0 गिरीनगर नाहन लाइन व 33 के0वी0/11 के0वी0 सब स्टेशन दो-सड़का तथा वहां से निकलने वाले सभी 11 के0वी0 फीड़रो पर आवश्यक मुरम्मत का कार्य किया जाना है, जिस कारण नाहन शहर, गुन्नू घाट, चौगान, कच्चा टैंक, शम्भुवाला, बनकला सतीवाला बोहलियों, मातरभेडों, कटासन, उत्तमवाला, सैनवाला, बोगरिया, नेहरला, चासी, सुरला, महीधार, धारक्यारी, जाब्बल का बाग, जमटा, रामाधोण, पंजाहल, धगेड़ा, आमवाला, बांका बाडा औद्योगिक क्षेत्र व मोगीनन्द के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रातः 9 बजे से सांय 6 बजे तक बाधित रहेगी।

विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी

उन्होने आम जन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह शट डाउन पूर्ण रूप से मौसम के अनुकूल होने पर ही किया जाएगा।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

error: Not Allowed