नाहन में 17 अगस्त को कैंपस इंटरव्यू, 16 से 20 हजार वेतन के साथ खाना-रहना फ्री

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन : जिला रोजगार अधिकारी देविन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मेसर्ज बारबीक्यू नेशन हाॅस्पिटैलिटी लि0 कोलकाता पश्चिम बंगाल द्वारा दिल्ली, पुणे, मुंबई, गुजरात, चिन्नेई और बैंगलोर स्थित रेस्तरां के लिए किचन हेल्पर/फूड एंड बेवरेज स्टीवर्ड के 500 पदों को रोजगार कार्यालय के माध्यम से भरा जाना है जिसके लिए रोजगार कार्यालय नाहन में कैम्पस इंटरव्यू 17 अगस्त, 2026 को आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षिणक योग्यता 10वीं/12वीं, आयु 18 से 30 वर्ष रखी गई है। इच्छुक अभयर्थी अपने साथ अपनी शैक्षिणक तथा योग्यता संबंधी सभी दस्तावेज स्थायी हिमाचली प्रमाण पत्र, आधारकार्ड, 2 पासपोर्ट साईज फोटो सहित कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते है। इन पदों के लिए न्यूनतम वेतन 16 हजार सीटीसी/20 हजार सीटीसी (डिपलोमा होल्डर इन होटल मेनेजमैंट व समकक्ष) सहित खाना व मुफ्त आवास सुविधा प्रदान की जाएगी।

उन्होंने बताया कि अभियर्थियों के चयन होने के उपरांत दिल्ली में सात दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसके खर्च का पूरा निर्वाहन कंपनी द्वारा किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नं0-88106 37785 पर भी संपर्क कर सकते है।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।