पांवटा साहिब में नशा तस्कर गिरफ्तार, 425 ग्राम चूरा पोस्त बरामद

नाहन : पांवटा साहिब पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस थाना पुरूवाला की टीम ने औद्योगिक क्षेत्र रामपुर घाट में ज़िओन कंपनी के सामने से एक युवक को 425 ग्राम चूरा पोस्त (भुक्की) के साथ गिरफ्तार किया है।

गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी इमरान खान पुत्र सूबेदीन, निवासी गांव मिश्रवाला, तहसील पांवटा साहिब को मौके से हिरासत में लिया।

डीएसपी पांवटा साहिब मानवेन्द्र ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

error: Not Allowed