शिलाई में ढाबे की आड़ में चरस का खेल, पुलिस ने 62 ग्राम चरस के साथ आरोपी धरा

नाहन : शिलाई पुलिस ने आज एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए शिलाई बाजार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस थाना शिलाई की टीम गश्त के दौरान शिलाई बाजार में मौजूद थी, तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली कि ध्यान सिंह, पुत्र तुलसी राम, निवासी गांव कमोटा, डाकघर कांडो भटनोल, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश, अपनी चाय की दुकान/ढाबे में चरस बेचने का अवैध धंधा चला रहा है। यह दुकान शिलाई-रोनहाट रोड पर स्थित है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त व्यक्ति की दुकान पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान पुलिस ने ध्यान सिंह के कब्जे से कुल 62 ग्राम चरस बरामद की। इसके बाद आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना शिलाई में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (ND&PS) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

error: Not Allowed