सिरमौर: माजरा में शादी में दावत खाकर लौट रहे दोस्तों पर युवकों ने किया हमला, मामला दर्ज

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन : जिला सिरमौर के पुलिस थाना माजरा के अंतर्गत एक शादी समारोह के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने गगन कुमार और अशोक कुमार की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज गगन कुमार (पुत्र राकेश कुमार) और अशोक कुमार (पुत्र नाथीराम, निवासीगण गांव भारापुर, डाकघर धौलाकुआं, तहसील पाँवटा साहिब) ने शिकायत दर्ज करवाई कि वे बीते कल गांव भारापुर में एक शादी में गए हुए थे।

शिकायत में बताया गया कि जब वे दोनों खाना खाकर अपने घर लौटने लगे, तो टेंट के पास ही लवनीश उर्फ लक्की (पुत्र राकेश कुमार), मोहित (पुत्र राकेश कुमार) और सुमित कुमार (पुत्र धर्म सिंह)—जो कि सभी गांव भारापुर के ही निवासी हैं—ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। इसके साथ ही, जाते-जाते उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुस्टि करते हुए बताया कि पुलिस थाना माजरा ने इस संबंध में शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और मामले में आगामी जांच जारी है।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।