सोलन: राजकीय महाविद्यालय सोलन में इको क्लब एवं भूगोल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 15 दिवसीय विश्व ओजोन पखवाड़े का समापन समारोह आज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस विशेष कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शिवानी शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
वर्तमान समय में ओजोन परत का क्षरण, ग्लोबल वॉर्मिंग और जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर पर्यावरणीय चुनौतियाँ हमारे सामने हैं। ऐसे दौर में यह पखवाड़े का आयोजन न केवल विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला रहा, बल्कि इसने व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत करने में भी एक मिसाल कायम की है।

इस पखवाड़े के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न इको-फ्रेंडली उत्पाद तैयार किए। इन उत्पादों की प्रदर्शनी लगाकर और इन्हें बेचकर विद्यार्थियों ने आत्मनिर्भरता और सस्टेनेबल लिविंग का संदेश देने के साथ-साथ आय भी अर्जित की। प्राचार्या डॉ. शिवानी शर्मा ने विजेताओं को बधाई देते हुए विद्यार्थियों के इन प्रयासों की भूरी-भूूरी प्रशंसा की और लर्निंग विद अर्निंग थीम के साथ आयोजित इस प्रदर्शनी को महाविद्यालय की बेस्ट प्रैक्टिस में से एक बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से इन अनुकरणीय प्रयासों को निरंतर जारी रखने और समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने का आह्वान किया।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों की रचनात्मकता और जागरूकता को परखने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। रील मेकिंग प्रतियोगिता में पवन व आयुष ने प्रथम स्थान, आकृति व नवनिधि ने द्वितीय स्थान, महक व बिनाक्षी ने तृतीय स्थान पाया। इस प्रतियोगिता के लिए प्रो. आरती नेगी और डॉ. तन्वी कपूर ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में मुस्कान कश्यप ने प्रथम स्थान, नितिन ने द्वितीय स्थान, मनीषा कौर ने तृतीय स्थान पाया। इस प्रतियोगिता के लिए प्रोफेसर रेणु बाला, डॉ. योगेश कुमार तथा डॉ. मुकेश कुमार शर्मा ने निर्णायक मंडल के रूप में अपनी सेवाएं दीं
कार्यक्रम के अंत में इको क्लब की समन्वयक प्रो. निवेदिता पाठक ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया और छात्रों से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण को अपने दैनिक जीवन के व्यवहार में ढालें। इस गरिमामयी अवसर पर डॉ. एन.आर. कश्यप, प्रो. आरती नेगी, डॉ. तन्वी कपूर सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षकगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।