सोलन: राजकीय महाविद्यालय सोलन में प्राचार्या डॉ. शिवानी शर्मा की देखरेख में सत्र 2026-27 के लिए नई पीटीए कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ है, जिसमें जोगिंदर खत्री को अध्यक्ष और डॉ. गीतिका ठाकुर को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यकारिणी में अश्वनी उपाध्यक्ष, श्रीमती निर्मला संयुक्त सचिव, प्रो. वंदना गुप्ता कोषाध्यक्ष और हीरा, श्रीमती मीरा, डॉ. रमेश कुमार, डॉ. मनोज कुमार व डॉ. प्रियंका मुल्तानी बतौर सदस्य शामिल किए गए हैं।

इस दौरान बच्चों को नशे से दूर रखने पर खास जोर दिया गया और नई टीम ने छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए कॉलेज प्रशासन के साथ मिलकर काम करने का संकल्प लिया।