सोलन में LPG कनेक्शन की ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 15 अगस्त, न कराने पर मिलेगा कमर्शियल सिलेंडर

Photo of author

By Hills Post

सोलन: जिला के एलपीजी घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए 15 अगस्त तक अपने कनेक्शन की ई-केवाईसी (e-KYC) करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। तय समय सीमा के भीतर केवाईसी न करवाने वाले उपभोक्ताओं को भविष्य में घरेलू सब्सिडी वाले सिलेंडर के स्थान पर कमर्शियल दर (NDNE) पर रिफिल लेना पड़ेगा, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

विपुल गैस एजेंसी सोलन के मालिक विपुल गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि फील्ड में भी जा रहे हैं। इसके साथ ही बल्क एसएमएस और वॉयस कॉल के जरिए ग्राहकों को संदेश भेजे जा रहे हैं। उपभोक्ता एक क्लिक के माध्यम से भी ई-केवाईसी प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं, जिसमें उन्हें अपनी गैस एजेंसी का नाम और पता अवश्य दर्ज करना होगा।

गैस एजेंसियों ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए 15 अगस्त की अंतिम तिथि से पहले अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करवा लें।

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।