सोलन में डॉ. परमार कला एवं संस्कृति भवन के लिए 60 लाख रुपये की और जरूरत, कार्यकारिणी का कार्यकाल तीन साल बढ़ा

Photo of author

By Hills Post

सोलन: सिरमौर कल्याण मंच की आम सभा रविवार को जटोली में निर्माणाधीन डॉ. यशवंत सिंह परमार कला एवं संस्कृति भवन में आयोजित की गई। मंच के प्रधान प्रदीप मंमगाई की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में भवन निर्माण की प्रगति, आगामी वित्तीय जरूरतों और संगठन के विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

भवन निर्माण पर अब तक 62 लाख खर्च, काम पूरा करने को मांगा सहयोग

बैठक को संबोधित करते हुए प्रधान प्रदीप मंमगाई ने बताया कि डॉ. यशवंत सिंह परमार कला एवं संस्कृति भवन के निर्माण कार्य पर अब तक 62 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि भवन के शेष निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए अभी 60 लाख रुपये की और आवश्यकता है। उन्होंने सभी सदस्यों से आर्थिक व हरसंभव सहयोग की अपील की, ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर भवन का कार्य पूरा किया जा सके। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने अब तक हुए निर्माण कार्य पर संतोष व्यक्त किया और इस मुहिम में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। इससे पहले कोषाध्यक्ष सत्यपाल ठाकुर ने मंच के आय-व्यय का विस्तृत ब्योरा सदस्यों के समक्ष रखा।

वर्तमान कार्यकारिणी पर जताया भरोसा, तीन साल के लिए बढ़ा कार्यकाल

आम सभा में मौजूद सभी सदस्यों ने वर्तमान कार्यकारिणी के कामकाज की सराहना करते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि यही कार्यकारिणी आगामी तीन वर्षों तक काम करती रहेगी। इसके साथ ही प्रधान प्रदीप मंमगाई को यह अधिकार दिया गया कि वे संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकारिणी में कर्मठ सदस्यों को शामिल कर सकते हैं। बैठक में सीए ऑडिट, सोशल ऑडिट और सदस्यता अभियान चलाने सहित कई अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किए गए।

बैठक में ये सदस्य रहे मौजूद

बैठक का संचालन मंच के महासचिव यशपाल कपूर ने किया। इस अवसर पर मंच के उपाध्यक्ष डॉ. एसएस परमार, वरिष्ठ सदस्य बलदेव चौहान, कंवर वीरेंद्र सिंह, पदम पुंडीर, डॉ. डीपी शर्मा, रमेश शर्मा, अशोक चौहान, जोगिंद्र चौहान, राजेंद्र गुरूंग, नवीन निश्चल शर्मा, दर्शन सिंह पुंडीर, उमेश कमल, कमल सिंह कमल, पंकज कश्यप, एमपी कंवर, संदीप शर्मा, कुलदीप सूर्या, संगत सिंह पुंडीर, डॉ. लोकेश मंमगाई, संदीप मंमगाई, विपुल कश्यप, महेंद्र गौतम, टीआर राणा, सुशील ठाकुर, शमशेर ठाकुर, सुखदर्शन ठाकुर, पीडी भारद्वाज, हरिंद्र ठाकुर, वरूण चौहान, योगराज चौहान, सुभाष अत्रि, प्रकाश नेगी, बलबीर सिंह, रामलाल शर्मा, संजीव कुमार, कुलदीप ठाकुर, जगदीश पाबुच, खजान सिंह चौहान, राजेंद्र शर्मा, विशाल चौहान, एसपी शर्मा, रमेश ठाकुर, तपेंद्र सिंह, देवेंद्र ठाकुर, विजय ठाकुर और संदीप कुमार शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।

error: Not Allowed