सोलन: हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार सुशील कुमार शर्मा की माता सूर्य सावित्री नाथ का सोमवार सुबह निधन हो गया। वे 94 वर्ष की थी और पिछले एक सप्ताह से बीमार चल रही थी। सोलन के एम.एम.यू. अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। सोमवार सुबह करीब 8 बजे सोलन स्थित अपने आवास में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे एक बेटी और बेटे के अलावा भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।

सूर्य सावित्री नाथ सोलन में सरकारी स्कूल में अध्यापिका रही। सोलन के अलावा उन्होंने अर्की, चंडी-कश्लोग, भूमति और शिमला जिला के जुब्बल में अपनी सेवाएं दी। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर बाद 4:00 बजे सोलन के चंबाघाट स्थित शमशान घाट पर होगा। उनके निधन समस्त पत्रकार जगत, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संस्थाओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं।