शिमला : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा निदेशालय ने स्कूल खेल छात्रावासों में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल 2025-26 का कार्यक्रम जारी किया है। यह चयन विभिन्न जिलों में वॉलीबॉल, हॉकी, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी और फुटबॉल जैसे खेलों के लिए लड़के और लड़कियों की श्रेणियों में आयोजित किए जाएंगे।
चुने हुए खिलाड़ियों को मुफ्त आवास, भोजन, खेल किट, खेल सामान और आधुनिक खेल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। 24 से 30 अप्रैल तक होने वाले सभी ट्रायल सुबह नौ बजे से शुरू होंगे।

चयन ट्रायल का विवरण:
संधोल, जिला मंडी – वॉलीबॉल (लड़के) – 24 अप्रैल 2025
माजरा, जिला सिरमौर – हॉकी (लड़कियां) – 24 अप्रैल 2025
मटियाना, जिला शिमला – वॉलीबॉल (लड़के) – 24 अप्रैल 2025
सरकाघाट, जिला मंडी – बास्केटबॉल (लड़कियां) – 26 अप्रैल 2025
नादौन, जिला हमीरपुर – हॉकी (लड़के) – 26 अप्रैल 2025, स्थान: जीएसएसएस गौना-करौर
जुब्बल, जिला शिमला – बैडमिंटन (लड़कियां) – 26 अप्रैल 2025
रोहड़ू, जिला शिमला – वॉलीबॉल (लड़के) – 28 अप्रैल 2025
पपरोला, जिला कांगड़ा – बास्केटबॉल (लड़के) – 28 अप्रैल 2025
सुंदर नगर, जिला मंडी – हॉकी (लड़के) – 28 अप्रैल 2025
जुब्बल, जिला शिमला – कबड्डी (लड़कियां) – 28 अप्रैल 2025
जुब्बल, जिला शिमला – वॉलीबॉल (लड़कियां) – 30 अप्रैल 2025
रोहड़ू, जिला शिमला – फुटबॉल (लड़के) – 30 अप्रैल 2025
निदेशक, स्कूल शिक्षा, हिमाचल प्रदेश ने सभी इच्छुक और योग्य छात्र-छात्राओं से निर्धारित तिथि और समय पर संबंधित स्थानों पर उपस्थित होने की अपील की है। यह चयन प्रक्रिया युवा प्रतिभाओं को खेल के क्षेत्र में अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगी।