HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Friday, May 20
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»राष्ट्रीय»कांडा ने कि इनेलो द्वारा खेल उपलब्धियों का श्रेय लेने की निंदा
    राष्ट्रीय

    कांडा ने कि इनेलो द्वारा खेल उपलब्धियों का श्रेय लेने की निंदा

    रविंद्र सिंहBy रविंद्र सिंहOctober 16, 20103 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चण्डीगढ़:  हरियाणा के खेल मंत्री गोपाल कांडा ने इनेलो द्वारा प्रदेश की खेल उपलब्धियों का राजनीतिकरण करने एवं इसका झूठा श्रेय लेने के प्रयासों की कटु निंदा की है। इनेलो पर तीखा हमला बोलते हुए श्री कांडा ने कहा कि तत्कालीन सरकार के दौरान प्रदेश में खिलाडिय़ों व खेल को समुचित बढावा देने के बजाए केवल अपने पारिवारिक एवं राजनैतिक स्वार्थों को साधने पर जोर था। जिसके चलते अभय चौटाला को हरियाणा ओलम्पिक एसोसिएशन का आजीवन अध्यक्ष बनाया गया था। ऐसे खेल विरोधी फैसले की कोई दूसरी मिसाल पूरे विश्व में कहीं नहीं मिलती और इससे इनेलो के खेल प्रेम और खेल को प्रोत्साहन देने के तमाम खोखले दावों की असलियत का भली भांति पता चलता है।

    श्री कांडा ने कहा कि विपक्ष के नेता द्वारा हरियाणा के खिलाडिय़ों को श्रेय देने के बजाए छ: साल पहले जा चुकी अपनी सरकार की खेल नीतियों को श्रेय देने की कोशिशों से जनता द्वारा लगातार चार चुनावों में हार का मजा चखने के बाद सत्ता में अपनी वापसी के लिए छटपटाहट साफ जाहिर होती है। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं को जिम्मेदारी से व्यवहार करते हुए इसे अपनी उपलब्धि बताने के बजाए खिलाडिय़ों की उपलब्धि पर उन्हें बधाई देनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि पूरे देश में हरियाणा की खेल उपलब्धियों व प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में खेलों को बढावा दिए जाने के लिए शुरू की गई विभिन्न योजनाओं की प्रशंसा हो रही है। उन्होंने कहा कि मीडिया की खबरों से पता चलता है कि दूसरे प्रदेशों के खिलाड़ी अपनी-अपनी राज्य सरकारों को हरियाणा के मॉडल पर खेल नीति बनाने तथा खेलों को बढावा देने के लिए जोर डाल रहे हैं्र, जिससे हरियाणा की उपलब्धि का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।

    खेल मंत्री ने कहा कि इनेलो को बताना चाहिए कि यदि उनकी सरकार की नीतियां व कार्यक्रम इतने ही अच्छे थे तो उनकी सरकार के दौरान खिलाड़ी ऐसी उपलब्धियां क्यों नहीं हासिल कर पाए। उन्होंने कहा कि इनेलो सरकार 1999 में सत्ता में आई थी और 2005 तक सत्ता में रहे। फिर भी छ: साल का समय किसी भी नीति के परिणाम देखने के लिए काफी समय होता है। तत्कालीन सरकार के कार्यकाल में और एकदम बाद हुए ओलम्पिक, कॉमनवैल्थ और ऐशियाई खेलों में प्रदेश के खिलाड़ी कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। यहां तक कि उनकी सरकार जाने के एकदम बाद 2006 मेंं हुए कॉमनवैल्थ खेलों में देश द्वारा जीते गये 22 स्वर्ण पदकों में से प्रदेश के खिलाडिय़ों को केवल एक स्वर्ण पदक हासिल हुआ। दूसरी ओर वर्तमान खेलों में हरियाणा से सम्बन्ध रखने वाले देश के सपूतों ने 16 स्वर्ण पदक जीते, जो विपक्ष को सच्चाई का आइना दिखाने के लिए काफी है। उन्होंने कहा कि इन तमाम विशिष्टï उपलब्धियों के बावजूद प्रदेश के मुख्यमंत्री इसे अपनी उपलब्धि बताने के बजाए खिलाडिय़ों की मेहनत का परिणाम बता रहे हैं। वे तो साफ कहते हैं कि उन्होंने केवल खिलाडिय़ों को एक अच्छा खेल का माहौल दिया है, बाकी मेहनत एवं प्रयास प्रदेश के खिलाडिय़ों ने किए हैं। श्री कांडा नेे कहा कि विपक्ष को अभी भी अपने रवैये में सुधार करके सकारात्मक रवैया अपनाना चाहिए । उन्होंने प्रदेश की जनता को हरियाणा दिवस के अवसर पर एक नवम्बर को सोनीपत में आयोजित किए जा रहे विशाल स्वागत समारोह में बढ़ चढ़ कर भाग लेने का अनुरोध किया है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    रविंद्र सिंह

    Related Posts

    प्रधानमंत्री ने कान फिल्म महोत्सव की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी

    May 17, 2022

    भारत सरकार ने गेहूं के निर्यात को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया

    May 14, 2022

    जय राम ठाकुर ने केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री से भेंट की

    May 11, 2022

    प्रधानमंत्री ने गुजरात के बनास डेयरी संकुल में कई परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित की

    April 19, 2022

    गुजरात के मोरबी में हनुमान जी की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण

    April 16, 2022

    भारत सरकार असंगठित कामगारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: मोदी

    April 16, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    सोलन

    उपभोक्ता बिजली के बिल जमा करवाएं अन्यथा कटेंगे कनेक्शन

    By संवाददाताMay 19, 2022

    सोलन: विद्युत उपमण्डल सोलन सहायक अभियंता नम्बर 1 आर. विदुर ने सूचित किया है कि…

    मंडी में आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिए 11,773 बच्चों को दिया जा रहा पोषाहार

    May 19, 2022

    1550 क्विंटल मक्की का बीज किसानों के लिए कृषि विभाग के पास उपलब्ध

    May 19, 2022

    विश्व हिंदू परिषद ने कहा शिवलिंग पर टिप्‍पणी करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो

    May 19, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    उपभोक्ता बिजली के बिल जमा करवाएं अन्यथा कटेंगे कनेक्शन

    May 19, 2022

    मंडी में आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिए 11,773 बच्चों को दिया जा रहा पोषाहार

    May 19, 2022

    1550 क्विंटल मक्की का बीज किसानों के लिए कृषि विभाग के पास उपलब्ध

    May 19, 2022

    विश्व हिंदू परिषद ने कहा शिवलिंग पर टिप्‍पणी करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो

    May 19, 2022
    Recent Comments
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    • Tashi loctus kanam on कानम गांव की अपनी समृद्ध संस्कृति व रीति-रिवाज, संरक्षण की आवश्यकता : डीसी
    • rajesh on देश का हर नागरिक संसद से ऊपर
    • satyendra singh on गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस पर मुकदमा करेंगे बाबा रामदेव
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.