HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Sunday, June 26
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»हिमाचल विशेष»कानम गांव की अपनी समृद्ध संस्कृति व रीति-रिवाज, संरक्षण की आवश्यकता : डीसी
    हिमाचल विशेष

    कानम गांव की अपनी समृद्ध संस्कृति व रीति-रिवाज, संरक्षण की आवश्यकता : डीसी

    संवाददाताBy संवाददाताApril 17, 20211 Comment3 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     रिकांगपिओ: किन्नौर जिला का कानम गांव ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण गांव है। कानम गांव का पुराने समय से ही अपना विशेष महत्व रहा है। गांव में जहां अनेकों धरोहरें हैं वहीं यहां की अपनी समृद्ध संस्कृति व रीति-रिवाज है। जिसके संरक्षण की आवश्यकता है। कानम गांव के एक दिवसीय दौरे पर ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए उपायुक्त।

    किन्नौर हेमराज बैरवा ने कहा कि ग्रामीण ऐतिहासिक धरोहर को सुरक्षित करें ताकि आने वाली पीढ़ियां अपनी समृद्ध संस्कृति तथा ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से रूबरू हो सके। उन्होंने कहा कि गांव के युवाओं से भी आग्रह किया है कि वे कृषि व बागवानी के साथ-साथ पर्यटन को भी व्यवसाय के रूप में चुनें। उन्होंने कहा कि जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और बहुत से ऐसे अनछुए पर्यटक स्थल हैं जिन्हें पर्यटन नक्शे पर लाने की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे अपने पारम्परिक घरों को होम-स्टे में बदल कर यहां आने वाले पर्यटकों को अपनी समृद्ध संस्कृति से रूबरू करा सकतें हैं।

    उन्होंने कहा कि कानम गांव में जहां कई प्राचीन बौद्ध मंदिर, पुस्तकालय हैं वहीं यहां 18वीं शताब्दी में हंगेरियन स्कॉलर एलेक्जैण्डर भी वर्ष 1827 से 1830 तक ठहरे तथा बौद्ध व तिबतीयन ग्रंथों का अध्ययन किया। उन्होंने कहा कि आज भी देशी व विदेशी पर्यटक ऐसे स्थलों को देखना चाहते हैं पर इसके लिए हमें उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवानी होंगी।

    इसके उपरान्त उपायुक्त ने ग्राम पंचायत लाबरंग के ऐतिहासिक किले व गोम्पाओं का भी दौरा किया। उन्होंने कहा कि इसके लिए युवा सरकार द्वारा आरंभ की गई विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा सकतें हैं।
    उन्होंने इस अवसर पर लोगों की समस्याओं को भी सुना तथा शीघ्र हल करने का आश्वासन दिया। उपायुक्त का ग्राम पंचायत कानम, लाबरंग व स्पीलो में स्थानीय लोगों, महिला मण्डलों व पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा स्वागत किया गया। ग्राम पंचायत कानम के प्रधान चन्द्र कीर्ती ने पंचायत से संबंधित समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। उन्होंने गांव के लिए सीवरेज लाइन बिछाने व ठोस एवं तरल कचरा सयंत्र लगाने के लिए धन राशि उपलब्ध करवाने का भी आग्रह किया। ग्राम पंचायत लाबरंग की प्रधान अनुराधा नेगी ने ग्राम पंचायत क्षेत्र में सोलर लाईट लगाने व तपंग कंडा को सड़क सुविधा से जोड़ने व सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।

    ग्राम पंचायत स्पीलो के पंचायत प्रतिनिधियों ने भी उपायुक्त से पंचायत भवन निर्माण व स्पीलो गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने का आग्रह किया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी अश्वनी कुमार, खण्ड विकास अधिकारी पूह विजय कांत व विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    संवाददाता

    Related Posts

    हिमाचल में कठिन से कठिन जगहों पर भी पहुंच रही सड़कें

    June 25, 2022

    न्यायाधीश अमजद एहतेशाम सईद ने प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की शपथ ग्रहण की

    June 23, 2022

    जन भागीदारी से सुशासन-हिमाचल का महाक्विज़ एक अनूठी पहलः जय राम ठाकुर

    June 19, 2022

    नेरचौक का मेकशिफ्ट अस्पताल सुपर स्पैशियलिटी सेवाओं के लिए उपयोग में लाया जाएगा: मुख्यमंत्री

    June 14, 2022

    मुख्यमंत्री ने सराज में 64 करोड़ की परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए

    June 13, 2022

    मंडी जिला को कौशल विकास में एक्सिलेंस अवार्ड

    June 11, 2022

    1 Comment

    1. Tashi loctus kanam on April 18, 2021 1:19 am

      Very good step acho kirti ji today we were waiting like these programs of ower village kanam

      Reply

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    मंडी

    मंडी जिला में नशा निवारण अभियान शुरू

    By Hills PostJune 26, 2022

    मंडी: जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस कार्यक्रम रविवार को भ्यूली के जिला परिषद सभागार…

    कौशल विकास के लिए ऊना के युवाओं को 10.24 करोड़ रुपए 

    June 26, 2022

    मनमानी, ट्रैफिक रुके तो रुके इन्हे रोकने वाला कोई नही

    June 25, 2022

    पनार में राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजन

    June 25, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    मंडी जिला में नशा निवारण अभियान शुरू

    June 26, 2022

    कौशल विकास के लिए ऊना के युवाओं को 10.24 करोड़ रुपए 

    June 26, 2022

    मनमानी, ट्रैफिक रुके तो रुके इन्हे रोकने वाला कोई नही

    June 25, 2022

    पनार में राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजन

    June 25, 2022
    Recent Comments
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    • Tashi loctus kanam on कानम गांव की अपनी समृद्ध संस्कृति व रीति-रिवाज, संरक्षण की आवश्यकता : डीसी
    • rajesh on देश का हर नागरिक संसद से ऊपर
    • satyendra singh on गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस पर मुकदमा करेंगे बाबा रामदेव
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.