नाहन : कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र और आसपास के इलाकों में विद्युत आपूर्ति को अधिक मजबूत, बेहतर और विश्वसनीय बनाने के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद् लिमिटेड और HPPTCL द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। इसके तहत 132 केवी तीसरे सर्किट के निर्माण एवं ऊर्जीकरण का कार्य प्रस्तावित किया गया है, जो गिरि नगर से बिजली आपूर्ति के एक अतिरिक्त स्रोत के रूप में कार्य करेगा।
सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल कालाअंब, ई. महेश चौधरी ने बताया कि इस कार्य के पूरा होने से क्षेत्र में भविष्य की विद्युत मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी और औद्योगिक इकाइयों के साथ-साथ आम जनता को भी निर्बाध बिजली का लाभ मिलेगा।

14 नवंबर को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक 132 केवी सर्किट-2 (फीडर नंबर 107) का लगभग 3 से 4 घंटे का शटडाउन प्रस्तावित है। इस दौरान मोनोपोल नंबर-1 स्थापित करने तथा HTLS कंडक्टर लगाने का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के कारण संबंधित क्षेत्र के 33 केवी काला अंब नंबर-1 और 33 केवी धौलाकुआं फीडर, 11 केवी फीडर नंबर 02, 04, 10, 11 और 12 तथा आसपास की LT लाइनों की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
15 नवंबर को सुबह 8:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक निर्धारित कार्य किया जाएगा। इस दौरान मोनोपोल नंबर-2 स्थापित करने तथा HTLS कंडक्टर लगाने का कार्य प्रस्तावित है। इस कार्य के लिए 132 केवी सर्किट-1 का लगभग 3 से 4 घंटे का शटडाउन तथा सर्किट-2 का निरंतर शटडाउन आवश्यक होगा।
इस कार्य के कारण संबंधित क्षेत्र के 33 केवी काला अंब नंबर-1, 33 केवी धौलाकुआं, 33 केवी सब-स्टेशन और 33 केवी राजबन फीडरों, 11 केवी फीडर नंबर 02, 04, 10, 11 और 12 तथा आसपास की LT लाइनों की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
इसके अतिरिक्त, 33 केवी सब-स्टेशन काला अंब से निकलने वाले 11 केवी फीडर नंबर 02, 03, 04, 05, 06, 07, 08, 09, 10 और 11 तथा काला अंब विद्युत उपमंडल के अंतर्गत आने वाले गांव नागल सुकेती, हिमुडा कॉलोनी, मोगीनंद, खारा खारी, मैनपाल, अंगली, डाकावाली, पटवारखाना और एक्साइज कॉलोनी, काला अंब में भी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
17 नवंबर को सुबह 8:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक 132 केवी सर्किट-1 (फीडर नंबर 106) का निरंतर शटडाउन प्रस्तावित है। इस दौरान पुराने कंडक्टर को हटाकर HTLS कंडक्टर लगाने तथा मोनोपोल से संबंधित कार्य पूरा किया जाएगा। इस कार्य के कारण संबंधित क्षेत्र के 33 केवी काला अंब नंबर-1 और 33 केवी धौलाकुआं, 11 केवी फीडर नंबर 02, 04, 10, 11 और 12 तथा आसपास की LT लाइनों की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
18 नवंबर बैकअप दिवस के रूप में निर्धारित किया गया है। यदि किसी तकनीकी कारण अथवा कार्य में देरी के कारण निर्धारित तिथियों में कार्य पूरा नहीं हो पाता है, तो शेष कार्य इस दिन किया जाएगा।
विद्युत विभाग द्वारा सभी औद्योगिक उपभोक्ताओं, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, घरेलू उपभोक्ताओं एवं आम जनता से अपील की जाती है कि निर्धारित शटडाउन कार्यक्रम के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित रहने की संभावना को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्यों की योजना पहले से बना लें।
विशेष रूप से औद्योगिक उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे निर्धारित शटडाउन अवधि के दौरान अपने उद्योगों का विद्युत भार लगभग 50 प्रतिशत तक सीमित रखें तथा अपने उत्पादन एवं अन्य आवश्यक कार्यों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्था पहले से कर लें, ताकि उन्हें कम से कम असुविधा हो।
यह भी स्पष्ट किया जाता है कि निर्धारित शटडाउन अस्थायी है तथा इसका मुख्य उद्देश्य भविष्य में कालाअंब एवं आसपास के क्षेत्र को अधिक मजबूत, सुरक्षित एवं विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति उपलब्ध करवाना है। विद्युत विभाग एवं HPPTCL द्वारा इस महत्वपूर्ण कार्य को निर्धारित समय में पूरा करने के लिए आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं।
अंत में, सभी औद्योगिक उपभोक्ताओं एवं आम जनता से अनुरोध है कि इस महत्वपूर्ण विद्युत परियोजना के सफल क्रियान्वयन के लिए विभाग का सहयोग करें। यह परियोजना कालाअंब के औद्योगिक विकास, आर्थिक प्रगति तथा क्षेत्र के सभी लोगों को बेहतर एवं विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति उपलब्ध करवाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।