HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 18
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»हिमाचल»ऊना»कोविड टीकाकरण: 5-12 वर्ष के बच्चों का डाटा किया जा रहा तैयार
    ऊना

    कोविड टीकाकरण: 5-12 वर्ष के बच्चों का डाटा किया जा रहा तैयार

    संवाददाताBy संवाददाताMay 5, 20222 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ऊना: उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज कोविड टीकाकरण पर जिला टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सरकार जल्द ही 5-12 वर्ष के आयुवर्ग के बच्चों का टीकाकरण आरंभ करने जा रही है, जिसके लिए जिला ऊना में लाभार्थियों का डाटा तैयार किया जा रहा है। राघव शर्मा ने कहा कि इस कार्य में सभी विभाग स्वास्थ्य विभाग के साथ पूर्ण सहयोग करें। 

    बैठक में डीसी राघव शर्मा ने कहा कि जिला ऊना में अब तक कोविड टीकों की लगभग 10 लाख डोज़ लगाई जा चुकी हैं। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि 12-14 वर्ष तथा 15-17 वर्ष के आयुवर्ग में टीकाकरण से अब तक वंचित विद्यार्थियों का डाटा स्वास्थ्य विभाग के साथ साझा करें, ताकि स्वास्थ्य विभाग स्कूलों में जाकर उन्हें कोविड वैक्सीन की खुराक देने के लिए कार्ययोजना तैयार कर सके। उन्होंने कहा कि 20 मई तक बचे हुए लाभार्थियों को कोविड वैक्सीन देने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि डाटा स्कूल स्तर पर तैयार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि 20 मई के बाद स्वास्थ्य विभाग छूटे हुए बच्चों को डीपीटी और टेटनस के टीके लगाने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर करेगा।

    जिलाधीश राघव शर्मा ने सभी लाभार्थियों से समय पर अपना टीकाकरण करवाने की अपील की है। 26 मई को दी जाएगी कृमि मुक्ति दवाबैठक में डीसी राघव शर्मा ने कहा कि 26 मई को सभी स्कूलों में कृमि मुक्ति दवा दी जाएगी। इसके अतिरिक्त डायरिया नियंत्रण कार्यक्रम के तहत तीन चरणों में अभियान शुरू किया जाएगा। पहला चरण 15 जून से 30 जून तक होगा, दूसरा चरण 2 नवंबर से 20 नवंबर तक तथा तीसरा चरण 14 मार्च से 27 मार्च 2023 तक चलेगा। बैठक में सीएमओ डॉ. मंजू बहल, डॉ. सुखदीप सिद्धू, उप-निदेशक उच्च शिक्षा जनक सिंह, प्रारंभिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल सहित विभिन्न स्कूलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    संवाददाता

    Related Posts

    बजाज कैपिटल लिमिटेड ऊना में भरे जाएंगे 30 पद

    May 17, 2022

    कांग्रेस 2024 भूल जाए और 2029 की तैयार करेः कंवर 

    May 16, 2022

    ध्रुवीकरण के लिए आतंकवाद पर राजनीति कर रहे नेता प्रतिपक्ष: कंवर

    May 12, 2022

    अप्पर कुटलैहड़ में पानी की उपलब्धता बढ़कर 80 लाख लीटर हुईः कंवर 

    May 11, 2022

    90 लाख से बनने वाले विश्राम गृह व पंचवटी पार्क का ग्रामीण विकास मंत्री ने किया भूमिपूजन

    May 11, 2022

    कुटलैहड़ में वर्षा शालिकाएं बनीं स्वयं सहायता समूहों के लिए स्वरोजगार का आधार

    May 10, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    हिमाचल

    जय राम ठाकुर ने परागपुर में 190 करोड़ परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए

    By संवाददाताMay 17, 2022

    शिमला: रक्कड़ और कोटला बेहर में उप-मंडल मैजिस्ट्रेट कार्यालय तथा डाडा सिब्बा में खंड विकास…

    बजाज कैपिटल लिमिटेड ऊना में भरे जाएंगे 30 पद

    May 17, 2022

    कांग्रेस 2024 भूल जाए और 2029 की तैयार करेः कंवर 

    May 16, 2022

    मुख्यमंत्री से नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने भेंट की

    May 16, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    प्रधानमंत्री ने कान फिल्म महोत्सव की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी

    May 17, 2022

    जय राम ठाकुर ने परागपुर में 190 करोड़ परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए

    May 17, 2022

    हिमाचल सरकार ने पुलिस भर्ती मामले की जांच सी. बी. आई. को सौंपी

    May 17, 2022

    बजाज कैपिटल लिमिटेड ऊना में भरे जाएंगे 30 पद

    May 17, 2022
    Recent Comments
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    • Tashi loctus kanam on कानम गांव की अपनी समृद्ध संस्कृति व रीति-रिवाज, संरक्षण की आवश्यकता : डीसी
    • rajesh on देश का हर नागरिक संसद से ऊपर
    • satyendra singh on गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस पर मुकदमा करेंगे बाबा रामदेव
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.