एक मंच पर दिखे मुलायम, नायडू व चौटाला

चंडीगढ़:  मुलायम सिंह यादव व चन्द्रबाबू नायडू ने इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला से आह्वान किया कि वे चौधरी देवीलाल की तर्ज पर कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फैं कनेके लिए निर्णायक भूमिका निभाने के लिए आगे आयें। आज गुडग़ांव के सैक्टर 29 में हरियाणा दिवस पर आयोजित विशाल रैली को सम्बोधित करते हुए विपक्षी नेताओं ने कांग्रेस सरकार पर तीखे प्रहार किये और कांग्रेस पर व्यापक जनाधार वाले प्रमुख नेताओ को परेशान करने के लिए सीबीआई का दुरूपयोग करने के आरोप लगाये। रैली में उमड़े अभूतपूर्व जनसैलाब से उत्साहित विभिन्न नेताओं ने कांग्रेस को भ्रष्टाचार की जननी बताते हुए कहा कि एक तरफ ओमप्रकाश चौटाला, मुलायम सिंह यादव, लालू यादव व प्रकाश सिंह बादल जैसे प्रमुख नेताओं को परेशान करने के लिए झूठे मामलों में फं साया गया है वहीं दूसरी तरफ मुम्बई में हजारों करोड़ रूपये के हाऊसिंग सोसाईटी घोटाले में संलिप्त लोगों के खिलाफ सीबीआई जांच करवाना तो दूर अभी तक कांग्रेसी मुख्यमंत्री को भी उनके पद से नहीं हटाया गया। रैली को उतरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, आन्ध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चन्द्र बाबू नायडू, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला, पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, पूर्व राज्यपाल सुल्तान सिंह व बीजू जनतादल के सांसद सहित अनेक प्रमुख नेताओं ने सम्बोधित किया।

चौटाला ने कई घोषणाएं

इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला ने आज गुडग़ांव में आयोजित पार्टी की राज्यस्तरीय रैली में प्रदेश में पार्टी की सरकार बनने पर गन्ने का भाव 300 रूपए क्विंटल, गेंहू का भाव 14 सौ रूपए क्विंटल दिए जाने व गरीबों को गेहंू तीन रूपए प्रति किलो दिए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनने के बाद किसानों की एक ईंच भूमि भी निजी डवलपर्ज को सरकार की ओर से अधिग्रहण करके नहीं दी जाएगी और उनकी पार्टी समाज में सदभाव बनाए रखने के लिए हिंदू मैरिज एक्ट में संशोधन कर समगौत्र शादियों पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश करेगी। श्री चौटाला ने कहा कि पार्टी चौ. देवीलाल की नीतियों का अनुसरण करते हुए अनुसूचित जातियों व पिछड़े वर्गों के साथ-साथ महिलाओं व टपरीवास समुदाय के लोगों को भी उनके अनुपात के अनुसार राजनीति में भागीदारी देने के लिए उन्हें पार्टी की विधानसभा टिकटें दी जाएंगी। पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कांग्रेस व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा पर जोरदार हमले बोलते हुए कहा कि हुड्डा प्रदेश की जनता का विश्वास खो चुके हैं तथा खिलाडिय़ों के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने सरकार पर कामनवेल्थ में खिलाडिय़ों की कामयाबी का झूठा श्रेय लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि इनेलो की खेल नीति के कारण आज प्रदेश के खिलाडिय़ों ने देश का गौरव बढ़ाया है।

इनेलो सरकार बनने पर खिलाडिय़ों को देगी एक करोड़ रूपए

कांग्रेस की सोनीपत रैली को फ्लाप शो बताते हुए कहा कि चौटाला ने कहा कि प्रदेश में इनेलो की सरकार बनने पर कामनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को एक करोड़, रजत को पचास लाख व कांस्य पदक विजेता को 25 लाख रूपए नकद पुरस्कार राशि दी जाया करेगी। रैली में जुटी भीड़ से गदगद इनेलो प्रमुख चौटाला ने कहा कि हुड्डा सरकार की चूल्हें हिल चुकी हैं। इनेलो की रैली में उमड़ी भारी भीड़ देख कांग्रेस सरकार के इशारे पर ओछे हथकंडे अपनाए गए। जेसीबी मशीनों द्वारा सड़कों को बंद करने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि इनेलो किसानों को एनसीआर क्षेत्र में एक करोड़ रूपए प्रति एकड़ मुआवजा दिए जाने की पहले ही घोषणा कर चुकी है और किसानों को उनकी जमींनों के बाजार भाव दिए जाएंगे। रैली को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा, विधायक अभय सिंह चौटाला, पूर्व राज्यपाल सुलतान सिंह, पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपीचंद गहलोत व शेर सिंह बड़शामी सहित सभी प्रमुख नेताओं ने संबोधित किया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version