ज्वालामुखी: ज्वालामुखी कांग्रेस जल्द ही अपने पोल खोलो अभियान के तहत स्थानीय विधायक प्रदेश के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री रमेश धवाला के कारनामों को जगजाहिर करेगी। यह जानकारी स्थानीय अध्यक्ष अमन चौधरी हैपी ने आज यहां युवा कांग्रेस की बैठक को संबोधित करते हुये दी। अगले पंचायत चुनावों की तैयारियों के सिलसिले में बैठक का आयोजन किया गया था।

इससे पहले युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर कौल सिंह के जन्म दिन पर इलाके के गरीबों को फल बांटे व अपने तरीके से उनका जन्म दिन मनाया।

युवा काग्रेंस की एक अहम बैठक 26 नवंबर को कांगडा जिला में होने जा रही है। बैठक को प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन कटोच व केन्द्रिय प्रभारी विशव रंजन मोंहती भी संबोधित करेंगे। इस बैठक में सभी पदाधिकारी बुलाये गये हैं। अमन चौधरी ने बताया कि धवाला इलाके में विकास का झूठा प्रचार कर रहे हैं। इसका मुंहतोड जवाब दिया जायेगा। उसके लिये आर टी आई का भी सहारा लिया जा रहा है। युवा नेता ने कहा कि धवाला इलाके का नहीं बल्कि अपना व अपने परिवार का विकास कर रहे हैं।

इस मौके पर बोलते हुये वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गौतम ने अफसोस जताया कि भाजपा घटिया हथकंडे अपना रही है। ताकि प्रमुख मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाया जा सके। सरकार ने अपने तीन साल के कार्यकाल में गरीबों दलितों का शोषण व कर्मचारियों का बड़े पैमाने पर उत्पीडऩ किया। प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादला उद्योग चल रहा है। सरकार अपने राजनैतिक विरोधीयों से दुशमनों जैसा व्यवहार कर रही है। लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। कांग्रेसियों को झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है। लेकिन कांग्रेस की आवाज दब नहीं सकेगी। ज्वालामुखी नगर पंचायत के पार्षद शैलेश शर्मा ने भी युवाओं को चुनावी टिप्स दिये।

Share.

1 Comment

Leave A Reply

Exit mobile version