शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने आज एक बयान में कहा कि सरकार बनाने के बाद हमने अपनी आर्थिकी को मजबूत करने का काम किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार पर रोक लगाने का काम किया, जिसके परिणाम स्वरूप सरकार को लगभग 2200 करोड़ का राजस्व हमें मिला है। सुक्खू ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं और आर्थिक चुनौतोयों के बाद भी हमने अपना वादा निभाया और पहली ही कैबिनेट मीटिंग में 1 लाख 36 हजार कर्मचारियों को OPS दिया।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने कहा कि हिमाचल सरकार प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने में लगी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार हिमाचल प्रदेश काे देश का सबसे समृद्ध प्रदेश बनाने के संकल्प के साथ काम कर रही है। सुक्खू ने कहा कि पिछली सरकार में पेपर बेचने का काम हुआ और योग्य युवाओं को नौकरी नही मिल सकी। सुखविंद्र सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के युवा वर्ग को रोजगार देना और प्रदेश का विकास सरकार की प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि मात्र डेढ़ साल में ही प्रदेश सरकार ने 5 चुनावी गारंटियों पूरी क्र दी हैं, सरकार को पांच साल के लिए चुना है। हम सभी गारंटियों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version