नाहन : उपायुक्त, सिरमौर से प्राप्त निर्देशों के अनुसार जिला युवा सेवाएं एवं खेल कार्यालय, नाहन में स्थित चंबा मैदान 12 से 26 सितंबर 2026 की अवधि के दौरान प्रातः 03:00 बजे से अभ्यास हेतु खुला रहेगा।
इसके अतिरिक्त, चंबा मैदान सभी कार्य दिवसों में सायं 06:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक पूर्ववत पुलिस, सेना व अन्य भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों तथा अन्य खिलाड़ियों के शारीरिक अभ्यास हेतु खुला रहेगा।

उपरोक्त निर्धारित समय के अलावा, सरकारी छुट्टियों के दिनों तथा विभागीय कोचिंग सत्रों (प्रातः 05:30 बजे से 08:30 बजे तक एवं सायं 04:00 बजे से 06:00 बजे तक) के दौरान केवल विभाग के पंजीकृत प्रशिक्षणार्थियों का ही प्रवेश मान्य होगा। अन्य किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहेगा, ताकि प्रशिक्षण सत्र प्रभावित न हों।
निर्धारित समय सारिणी एवं पुलिस बल की उपस्थिति के बिना, समय से पूर्व अथवा ग्राउंड के सुरक्षा घेरे/गेट/तारों को लांघकर अनाधिकृत रूप से प्रवेश करना एवं सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना कानूनन अपराध है। ऐसा करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत पुलिस प्रशासन द्वारा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।