नाहन : हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड विद्युत उप-मंडल नाहन नं. 1 के अंतर्गत आने वाले कई इलाकों में रविवार, 27 सितंबर को सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
सहायक अभियंता संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नए आर.टी.ओ. भवन के पास आवश्यक लाइन शिफ्टिंग का कार्य किया जाना है, जिसके चलते बिजली आपूर्ति 8 घंटे के लिए बंद रखी जाएगी। इस कार्य के दौरान कांशीवाला, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी दो-सड़का, माता पद्मावती कॉलेज, जड़जा गाँव, सुरला, जब्बल का बाग, धार-क्यारी, दोकुला, देवका, पुरला, जामली और चासी तथा इनके आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बंद रहेगी।

सहायक अभियंता ने स्पष्ट किया है कि यह शटडाउन पूरी तरह से मौसम के अनुकूल रहने पर ही प्रभावी होगा। यदि मौसम खराब रहता है, तो कार्य स्थगित किया जा सकता है। विद्युत विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों और उपभोक्ताओं से कार्य के दौरान सहयोग की अपील की है।