पच्छाद में स्कूटी से 14 बोतल अवैध शराब बरामद, मामला दर्ज

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन : जिला सिरमौर के पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 14 बोतल देशी शराब के साथ रंगे हाथों दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बीते कल पच्छाद पुलिस की एक टीम बझयाणा क्षेत्र में गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि टीका राम (पुत्र तुला राम, निवासी मोहाना सचियाली, नैनाटिक्कर) अपनी स्कूटी (नंबर HP08A-4331) पर अवैध शराब की खेप लेकर आ रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत नाकेबंदी कर उक्त स्कूटी को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान व्यक्ति के कब्जे से 14 बोतल अवैध देशी शराब बरामद की गई। शराब से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस न पेश करने पर पुलिस ने शराब व स्कूटी को कब्जे में ले लिया।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी टीका राम के खिलाफ पुलिस थाना पच्छाद में आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर लिया गया है और मामले में आगामी जांच जारी है।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।